Friday, May 29, 2026
Homeआम मुद्देपेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को जांजगीर में आयोजित ....पेंशनर्स...

पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को जांजगीर में आयोजित ….पेंशनर्स महासभा में उपस्थित होकर इस बात पर देंगे जोर ….छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन सभी पेंशनरों से कही ये बात … प्रमुख समस्याओं पर होगी विस्तृत चर्चा ….

 

 

 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक आमसभा 17 मई 2026 को  लखनलाल थवाईत आर्या मैरिज गार्डन (मनका दाई मंदिर के पास )खोखरा, जांजगीर (छ. ग.)में आयोजित की गयी है. जिसमें पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रान्त अध्यक्ष पी आर यादव महासचिव उमेश मुदलियार द्वारा विगत 1 वर्ष के कार्यकाल में पेंशनर्स हित में किये गये कार्यों की जानकारी दी जायेगी एवं आगामी कार्यकाल के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी.

महासभा में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार रखे जायेंगे और प्रस्ताव पारित किये जायेंगे. शेख कलीमुल्लाह अध्यक्ष छः ग कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला रायगढ़ ने कहा कि प्रांतीय सम्मेलन को लेकर पेंशनरो में काफी उत्साह है । प्रांतीय सम्मेलन में रायगढ़ जिले से भी काफी संख्या पेंशनर्स भाग लेंगे.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, पेंशनरों की समस्याओं को लगातार उठाता रहा है. प्रांतीय सम्मेलन में पेंशनरों की लंबित दो प्रतिशत महंगाई भत्ता भुगतान के लिए कार्रवाई एवं राज्य पुनर्गठन अधिनियम के धारा 49 (6) का गलत व्याख्या करते हुए मध्य प्रदेश शासन से सहमति के नाम पर महंगाई राहत भुगतान में विलंब पर कार्यवाही पर विचार , पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना लागू कराने की मांग , पेंशनरों को 80 वर्ष आयु के स्थान पर 70 वर्ष की आयु में पेंशन में 20% वृद्धि करने की मांग,, राज्य के चतुर्थ वर्ग के पेंशनरों को राज्य शासन के तीर्थ यात्रा योजना में शामिल करने की मांग,सभी जिलों में सियान सदन बनाए जाने की मांग पर विचार कर कार्यवाही की जाएगी।

इसके अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन के नियमावली में संशोधन पर विचार किया जाएगा एवं सम्मेलन में 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा. इसके अतिरिक्त अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से रखे जा जायेंगे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला रायगढ़ के संरक्षक दभिनव सिंह,बी बाखला, बी. पी. घिल्ले अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह प्रांतीय महामंत्री बिंदेश्वर राम रौतिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव, उपाध्यक्ष के. के.स्वर्णकार, पीसी साहू, यू आर पटेल रवि गुप्ता सचिव आर एन साहू कोषाध्यक्ष शारदा मिश्रा जिला शाखा के पदाधिकारी एस एल भगत, अमृत लाल हिमधर, नीलमणि पाणीग्राही, विनय मोहन ठेठवार,गोकुल पटेल,रामगोपाल शुक्ला, हिलारियुस लकड़ा,निराकार चौहान, टिल्लो राम पटेल,लक्ष्मी प्रसाद कोंध,रामदयाल पटेल,सुदर्शन उरांव, गणेश मिश्रा, विद्यानंद बरेठ,मोहन सिंह श्रीवास, समीर कुमार बोस, कृष्ण कुमार सिंह ठाकुर बी. आर सोनी सुश्री मैती मैडम आदि रमन यादव अध्यक्ष, आनंद श्रीवास, चंद्रिका यादव खरसिया शाखा, धीरेन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष घरघोड़ा शाखा, सी. एल. साहू अध्यक्ष लैलूंगा आदि ने प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होकर कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है .

RELATED ARTICLES

एयरटेल ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष.. नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार…5जी नेटवर्क स्लाइसिंग...

      नई दिल्ली।   भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) की एक समिति के सामने अपनी नई “प्रायोरिटी पोस्टपेड” सेवा को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा...

उद्योगों में घटित होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त ….औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की निगरानी में लगातार कराए जा रहे ये काम...

        रायगढ़। औद्योगिक दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा कारखानों में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में...

आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम…रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन…. अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच… साक्ष्य संकलन और डिजिटल जांच...

    रायगढ़। जिले की कानून व्यवस्था और अपराध जांच प्रणाली को आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में आज रायगढ़ को बड़ी सौगात मिली। क्षेत्रीय...

धर्म महासम्मेलन में पुरोधा प्रमुख का उद्बोधन…..“क्लेश, कर्म, विपाक और आशय से परे हैं परमपुरुष”….आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत...

          आनन्द पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित धर्म महासम्मेलन के द्वितीय दिवस के प्रातःकालीन सत्र में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments