Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देसेजेस रायकेरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद पौधारोपण फलदार पौधों...

सेजेस रायकेरा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृहद पौधारोपण फलदार पौधों से खिलेगा स्कूल प्रांगण….परिसर को हरा भरा करने ..पर्यावरण को स्वच्छ रखने के संकल्प रोप गए फलदार छायादार पौधे

 

 

रायकेरा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा के प्रांगण में एक भव्य पौध रोपण  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस विशेष अभियान के तहत विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से आम, आंवला, अमरूद, कटहल, जामुन सहित कई अन्य फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित शिक्षकों और स्टाफ ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखरेख और सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया। पौध रोपण के इस पुनीत कार्य में विद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में संस्था के प्राचार्य एस.के.कर्ण,रामकुमार पटेल व्याख्याता, खेम सिंह राठिया व्याख्याता, दशरथ साव CAC, उत्तम कुमार नगेसिया शिक्षक , मुरली साहू, सीता राठिया, हितेश्वर निषाद, ललित सिदार आदि ने पौध रोपण कार्य में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments