Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देउस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

 

 

घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग द्वारा विधायक  लालजीत सिंह राठिया के सहयोग से मुख्य बस स्टैंड परिसर में वाटर फ्रीजर / वाटर कूलर स्थापित कराया गया, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों, मजदूरों, ग्रामीणों, व्यापारियों एवं नगरवासियों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

ज्ञात हो कि घरघोड़ा बस स्टैंड क्षेत्र नगर का प्रमुख आवागमन केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। गर्मी के साथ साथ हर मौसम में शीतल पेयजल की आवश्यकता होती है। इसी आवश्यकता को समझते हुए यह जनहितकारी पहल की गई है, जिसे स्थानीय नागरिकों ने सराहनीय कदम बताया है।

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ऋषि मित्तल, वरिष्ठ नेता सोमदेव मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद धनेश्वर साहू, ब्लॉक महामंत्री लीलाधर साहू, पार्षद संजय डोंडे, पार्षद तिलेश्वर पैंकरा, पार्षद प्रतिनिधि नारायण शर्मा, पूर्व पार्षद सरोज एक्का, पूर्व पार्षद अभिताभ लहरे (पप्पू), जिला उपाध्यक्ष आदित्य दासे, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष शिवम गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर उस्मान बेग ने कहा कि “जनसेवा का वास्तविक अर्थ लोगों की जरूरतों को समझकर उनके समाधान के लिए कार्य करना है। प्यासे को पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य और मानवता की सच्ची सेवा है।”

इससे पूर्व भी उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा कालेज, लाइब्रेरी और अन्य मुख्य स्थानों पर ऐसा प्रयास किया गया है । स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि यह शीतल पेयजल केंद्र आने वाले वर्षों तक हजारों लोगों की प्यास बुझाकर जनसेवा का एक स्थायी और प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments