Friday, August 28, 2026
Homeहामागुड़ी ब्रेकिंगसरकार जनता को परेशान नहीं बल्कि अत्याचार कर रही...भाजपा सरकार महतारी वंदन...

सरकार जनता को परेशान नहीं बल्कि अत्याचार कर रही…भाजपा सरकार महतारी वंदन के नाम पर दे रही हजार इधर जनता पर डाल रही 6 से 7 हजार का बोझ: डॉ. विनय जायसवाल

 

बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर वापस न लेने पर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी कांग्रेस

रायगढ़। जिला कांग्रेस के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज राज्य का हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है। बीते दिन इसी विषय को लेकर कांग्रेस सड़क पर भी उतरी थी और आज सभी जिलों में जनता की आवाज उठाई जा रही है।

डॉक्टर विनय जायसवाल

डॉ. विनय जायसवाल ने मुख्य रूप से घेराव करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार एक तरफ महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये देने की पीठ थपथपा रही है, तो दूसरी तरफ बिजली बिल, पेट्रोल-डीजल और महंगाई के जरिए हर आम परिवार की जेब से 6 से 7 हजार रुपये अतिरिक्त लूट रही है। यह जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि उन पर सीधा अत्याचार है।

पांचवीं बार बिजली दरों में वृद्धि /-

प्रेसवार्ता में डॉ. जायसवाल ने आंकड़ों के साथ सरकार की नाकामियों को सामने रखा और कहा कि
लगातार पांचवीं बार बढ़ोतरी हुई है। भाजपा सरकार बनने के बाद यह रिकॉर्ड पांचवीं बार है जब बिजली के दामों में वृद्धि की गई है। इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे, कमर्शियल के लिए 20 से 40 पैसे और किसानों के कृषि पंपों के लिए भी 40 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

अधिभार का अतिरिक्त बोझ:
सरकार ने हाल ही में बिजली के दामों में 12% प्रतिशत विद्युत ईंधन अधिभार (एमपीएस) लगाकर जनता पर और आर्थिक बोझ डाल दिया है। कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल में बिजली के दामों में महज 2 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी। भाजपा ने आते ही इस योजना को बंद कर दिया, जिससे मध्यम वर्गीय और बीपीएल परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है, जहां सामान्य तौर पर भी 200 यूनिट की खपत होती है।

स्मार्ट मीटर के नाम पर फर्जीवाड़ा/-
राज्य में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं का बिल औसत से तीन से चार गुना अधिक आ रहा है। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना उनका अनुबंध भार बढ़ा दिया जा रहा है और एग्रीमेंट से अधिक खपत बताकर भारी अर्थदंड वसूला जा रहा है। अकेले जून महीने में राज्य के 45 लाख से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली बिल सामान्य से तीन गुना अधिक आया है। सरकार 24 घंटे बिजली देने में नाकाम है, लेकिन अनाप-शनाप बिल भेजने और ऑनलाइन-ऑफलाइन अलग-अलग बिल देकर जनता को भ्रमित करने में लगी है।

कांग्रेस की मांग और चेतावनी-
डॉ. विनय जायसवाल ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की भाजपा सरकार को भी जनविरोध के आगे झुककर स्मार्ट मीटर का फैसला वापस लेना पड़ा था। छत्तीसगढ़ की सरकार को भी जनहित में तुरंत स्मार्ट मीटर योजना और बढ़े हुए बिजली बिल व टैरिफ को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस बढ़े हुए आर्थिक बोझ को वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस इसके विरोध में पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन खड़ा करेगी।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments