Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देसंस्कार स्कूल में विदेश में कैरियर अवसर पर सेमीनार ... इन्होंने कहा...

संस्कार स्कूल में विदेश में कैरियर अवसर पर सेमीनार … इन्होंने कहा भले विदेशो में शिक्षा प्राप्त करें लेकिन सेवा देश की करें और सोचेंगे ताभी ऊंचाई पर पहुंचेंगे

 

 

रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदेश में शिक्षा के मौके प्राप्त करने हेतु जानकारी देने के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि जम्मू-काश्मीर के जम्मू की प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं एजुकेशनल काउंसलर ऋतु अग्रवाल एवं संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक एवं प्रसिद्ध मोटिवेटर रामचन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में विदेशों में कैरियर काउंसिलिंग सेमीनार का आयोजन स्कूल के मिनी ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें शिक्षविद ऋतु अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से यूरोप, यूके, यूएसए आदि देशों में कैसे जाया जा सकता है किस प्रकार से विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से स्कॉलरशिप प्राप्त की जा सकती है। अलग-अलग विषय पर अलग-अलग तरीके से विदेश जाने हेतु परीक्षाएं आयोजित होती है। इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया। जबकि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के लाभ तथा वापस आकर परिवार के लिए मजबूत कंधा बनने की बात कही। किस प्रकार से विदेशी शिक्षा का लाभ देश में वापसी पश्चात लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान प्राप्ति कहीं भी करें लेकिन देश में वापस आकर मातृभूमि की सेवा कर इसका कर्ज उतारे।
कार्यक्रम से शताधिक बच्चों ने लाभ उठाया अंत में प्रश्रकाल रखा गया जिसमें बच्चों ने अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्र पूछकर शांत किया। कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन, शिक्षकगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments