Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देअगर चाहिए संस्कारों वाला रायगढ़, जहां न हो नशा और न जुआ-सट्टा,...

अगर चाहिए संस्कारों वाला रायगढ़, जहां न हो नशा और न जुआ-सट्टा, तो प्रशासन और पुलिस की इस अपील को लें गंभीरता से एसएसपी और कलेक्टर ने समाज से मांगा साथ….. महापौर ने कहा— संरक्षण नहीं सहभागिता चाहिए

 

 

रायगढ़। यदि आप ऐसा रायगढ़ चाहते हैं जिसकी पहचान उसके संस्कार हों, जहां युवा नशे की गिरफ्त में न जाएं और जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों का कोई स्थान न हो, तो जिला प्रशासन और पुलिस की इस अपील को गंभीरता से लेना होगा। इसी उद्देश्य को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़ अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय जनजागरूकता प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का समापन नगर निगम ऑडिटोरियम में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम के साथ हुआ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि केवल पुलिस कार्रवाई से नशे और जुआ-सट्टा जैसी बुराइयों का स्थायी समाधान संभव नहीं है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव भी दिए।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नशा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपने-अपने मोहल्लों और वार्डों में नशा विरोधी वातावरण तैयार करने तथा पुलिस और प्रशासन को समय पर सूचना देकर इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ की पहचान हमेशा से उसके संस्कार और सांस्कृतिक विरासत रहे हैं। हाल के दिनों में नशे की गिरफ्त में आए युवाओं और किशोरों से जुड़ी घटनाएं पूरे समाज के लिए गंभीर चेतावनी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि नशे की लत छोड़ चुके युवाओं को रोजगार, पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन से जोड़ना भी है। उन्होंने क्रिकेट सट्टा और अन्य प्रकार के जुए को भी अनेक परिवारों की आर्थिक एवं सामाजिक बर्बादी का बड़ा कारण बताया।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि नशे और जुआ-सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव होगा जब प्रशासन, पुलिस और समाज एकजुट होकर काम करें। उन्होंने नागरिकों से नशे से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी आगे आने का आह्वान किया।

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि रायगढ़ पुलिस अवैध शराब, गांजा, अन्य नशीले पदार्थों, जुआ और क्रिकेट सट्टे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि नशे के कारण सड़क दुर्घटनाएं, चोरी, लूट और अन्य अपराध बढ़ते हैं तथा नशीले पदार्थ उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत भी कठोर कार्रवाई की जा रही है।

जन संवाद के दौरान नागरिकों ने स्कूलों में वालंटियर तैयार करने, मेडिकल कॉलेज में डि-एडिक्शन सेंटर स्थापित करने, नशा बेचने वालों के विरुद्ध और कठोर कार्रवाई, सोशल मीडिया व व्हाट्सएप सूचना समूह बनाने, स्कूल-कॉलेजों में नियमित जागरूकता अभियान चलाने तथा गांव-गांव में जन सूचना मित्र नियुक्त करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त रायगढ़ बनाने का संकल्प लिया और नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, रायगढ़ की पहचान उसके संस्कार हैं, न कि नशा और सट्टा। पुलिस की कार्रवाई तभी स्थायी परिणाम देगी, जब समाज स्वयं आगे आकर नशे और जुआ-सट्टा के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा करेगा। हमारा उद्देश्य केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि भटके युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाना भी है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments