Tuesday, July 14, 2026
Homeआम मुद्देइनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं...

इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की…………समाज सेवा के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल द्वारा जीवन धारा…एक क्लब..एक डायलिसिस..

 

 

 

कार्यक्रम के अन्तर्गत एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती जरूरतमंद मरीज अंजन सिंह को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह कार्यक्रम डॉ. मनोज गोयल और डॉ. प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ।
क्लब की तरफ से मरीज के डायलिसिस के साथ-साथ दवाइयों और आर्थिक सहायता का भी प्रबंध किया गया, जिससे उसके उपचार में बड़ा सहयोग मिला।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, उपाध्यक्ष पिंकी गोयल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल और सदस्य राखी देवांगन उपस्थित थीं। सभी ने मरीज का हालचाल जाना और उसकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंटर हमेशा समाज के जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े अनेक कल्याणकारी कार्य समय-समय पर करता रहता है, और आगे भी इसी तरह सेवा का कार्य जारी रखेगा।
इस सेवा कार्य में डॉ. मनोज गोयल और डॉ. प्रशांत अग्रवाल के सहयोग की सभी ने सराहना की, और भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया गया। :::

RELATED ARTICLES

विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन

  विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन * 29 ग्राम पंचायतों के...

वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई रायगढ़िया कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़ / ​छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी और वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी, पद्म विभूषण डॉ....

जब व्यवस्था हुई बेबस, खंभे पर चढ़े पार्षद मनीष नायक- जनता की सुरक्षा के लिए खुद संभाली जिम्मेदारी…लंबे समय से खराब स्ट्रीट लाइटें नहीं...

        बरमकेला। नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड क्रमांक 08 स्थित हॉस्टल पारा बस्ती एवं चन्द्रपुर मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी थीं।...

 यहां विद्यार्थियों ने सीखा कानून, सुरक्षा और पुलिसिंग का पाठ, पुलिस की कार्यप्रणाली और नए कानून से हुए रूबरू …SSP का छात्रों के लिए...

        रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जन-जागरूकता एवं सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज 08...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments