Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देनक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान ...Gallantry Medal से...

नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान …Gallantry Medal से सम्मानित हुए ये पुलिस अधिकारी …प्रदेश के 141 पुलिस अधिकारियों को मिला वीरता पदक  …

 

 

नारायणपुर पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का अवसर है कि नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय एवं साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रतिष्ठित वीरता पदक (Gallantry Medal) से सम्मानित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष कुल 141 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 32 अधिकारी एवं जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ रहे अथवा वर्तमान में पदस्थ हैं, जिन्हें नक्सल मोर्चे पर उनके उल्लेखनीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए यह गौरव प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि नारायणपुर पुलिस के लिए विशेष गर्व का विषय है।

इनमें तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुड़िया, भा.पु.से. तथा वर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल, भा.पु.से. भी शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को नक्सल विरोधी अभियानों एवं नक्सल मोर्चे पर उनके उल्लेखनीय कार्य, अदम्य साहस एवं कर्तव्यपरायणता के लिए वीरता पदक प्रदान किया गया है।

इसी क्रम में नारायणपुर जिले में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे श्री विनय कुमार साहू एवं श्री प्रशांत देवांगन को भी नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

नक्सल प्रभावित एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बीच इन अधिकारियों एवं जवानों द्वारा नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस, उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया गया। राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नक्सल मोर्चे पर किए गए इनके उल्लेखनीय कार्यों के सम्मानस्वरूप यह प्रतिष्ठित वीरता पदक प्रदान किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान नारायणपुर पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि न केवल सम्मानित अधिकारियों एवं जवानों के साहस और समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतिफल है, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने के लिए नारायणपुर पुलिस द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की भी महत्वपूर्ण पहचान है।

नारायणपुर पुलिस के इन वीर अधिकारियों एवं जवानों की उपलब्धि पूरे पुलिस बल को कठिन परिस्थितियों में भी निर्भीकता, निष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है।

नारायणपुर पुलिस परिवार  रॉबिन्सन गुड़िया, भा.पु.से,  विनय कुमार साहू,  प्रशांत देवांगन तथा वीरता पदक से सम्मानित सभी अधिकारियों एवं जवानों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments