Saturday, November 28, 2026
Homeआम मुद्देसंस्कार स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....बच्चों ने प्रस्तुत...

संस्कार स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस….बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

 

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ देशभक्ति पूर्ण माहौल में मनाया गया। स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।

राष्ट्रगान कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। देश की आजादी के लिए शहीद हुए जवानों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। देश की आजादी के लिए असंख्य लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज का दिन सिर्फ उन्हें नमन करने का नहीं है, बल्कि उन्होंने देश के लिए जो सपने देखे थे, उसे पूरा करने के लिए अपना योगदान देने का भी है। देश के विकास में भागीदारी निभाने का है। हम सब अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की उन्नति व विकास में योगदान दे सकते हैं। इसी से हमारा देश पूरे विश्व में सिरमौर बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक सुंदर नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए। गीत, भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर भारत माता की जय और वंदेमातरम् से गूंजता रहा।

 

 

सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल परिसर की आकर्षक सजावट की गई थी। पूरा परिसर तिरंगे झंडे से सजा हुआ था। स्कूल परिसर में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट पर सजाया गया था, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों के साथ अभिभावक व शिक्षक-शिक्षिकाएं भी सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाते नजर आए। नन्हे-मुन्ने बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। अंत में मिष्ठान्न वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments