Monday, June 15, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभामा मनोहर नायक के...

बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभामा मनोहर नायक के बढ़ते कदम …… घोषणा पत्र लोगों का कर रहा आकर्षित …. लगातार संघन जन संपर्क …अपने पक्ष में माहौल बना अपनी लकीर कर रही लंबी …

रायगढ़ । नगर पंचायत बरमेकला अध्यक्ष पद के लिए घमासान मचा हुआ है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभामा मनोहर नायक लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। उनकी लगातार संघन जन संपर्क अभियान भी अन्य प्रत्याशियों से जुदा है। उनका घोषणा पत्र भी स्थानीय निवासियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जिसमे उनका पहला कथन वाक्य है नगर पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है और बुनियादी सुविधाओं और समस्याओं को लेकर बड़ा ऐलान उन्हें बढ़त दे रही है।

बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभामा मनोहर नायक अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए लगातार परेशानी का सबब बन रही है। सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े स्वयं भी मोर्चा संभाली हुई हैं। सत्यभामा नायक के पति मनोहर नायक लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए है और स्थानीय स्तर पर एक जमीनी नेता माने जाते हैं। महिला सीट आरक्षित होने पर मनोहर नायक ने अपनी पत्नी सत्यभामा नायक को कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है। उनका बरमकेला विकास के लिए मेनिफेस्टो भी है।

जिसमे उन्होंने सर्वप्रथम नगर पंचायत बरमकेला को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का ऐलान किया है और क्षेत्र के बुनियादी मूलभूत सुविधाओं को अपने मेनिफेस्टो में रखा है। लगातार संघन जन संपर्क कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होती दिख रही हैं।
मनोहर नायक लंबे समय से कांग्रेस में रहते हुए जमीनी पकड़ मजबूत बनाई जिसका भी उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। नगर क्षेत्र में अंचल की लोकप्रिय विधायक उत्तरी गणपद जांगड़े भी मैदान में उतर कर उनके समर्थन में प्रचार कर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील भी की जा रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभामा मनोहर नायक को यहां पर हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। लोगों में उनके प्रति उत्साह भी देखा जा रहा है। मनोहर नायक एक मंजे हुए नेता के रूप में काम करते हुए विरोधियों के खिलाफ कुछ न बोलकर अपनी लकीर लंबी करने में जुटे हुए है और यही बात उन्हें लोकप्रियता के पायदान पर ऊपर रखे हुए है।

RELATED ARTICLES

वयोवृद्ध श्रीमती त्रिवेणी दीक्षित का निधन, अंतिम यात्रा आज सोमवार को …. 11 बजे कयाघाट मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

  रायगढ़। स्थानीय पंडित देवी प्रसाद दीक्षित चौक (गौशाला के पीछे, बैकुंठपुर) निवासी वयोवृद्ध श्रीमती त्रिवेणी दीक्षित (93 वर्ष) का निधन हो गया है। वे...

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments