Friday, November 27, 2026
Homeआम मुद्देबच्चों के हाथों में हनुमान चालीसा, जुबां पर प्रदूषण से मुक्ति की...

बच्चों के हाथों में हनुमान चालीसा, जुबां पर प्रदूषण से मुक्ति की पुकार…संकटमोचन के दरबार में बच्चों की पुकार, फैक्ट्रियों का प्रदूषण खत्म करो ..मार्मिक प्रार्थना हमें सांस की बीमारी से बचाओ …तीसरे मंगलवार 

 

 

 

 

रायगढ़। पूजा और प्रार्थना के प्रयासों में अब निरंतर स्थानीय जन अपने मन से धीरे-धीरे आपस में एकजुट होकर रायगढ़ के लिए भगवान श्री हनुमान जी से निवेदन का दौर बनाए हुए है इसी तारतम्य में अब बच्चों ने भी अपनी परेशानी के लिय इस कार्यक्रम में शामिल हो कर बताने का माध्यम बनाया है।


लगातार 3 रे हफ्ते के हनुमान चालीसा पाठ और प्रार्थना कार्यक्रम में इस मंगलवार को रायगढ़ शहर के वार्ड नंबर 30 कैदी मुड़ा में कार्यक्रम आहुत हुआ जिसमें गौरतलब रहा कि बच्चों ने पोस्टर बना कर लाया जिनके हाथ में हनुमान चालीसा के साथ प्रार्थना को पोस्टर में लिख के लाया और पाठ के साथ प्रार्थना में इसको सभी उपस्थित जनों के बीच बताया कि अब हम छोटे-छोटे बच्चों की हनुमान जी से विनती है कि “”हमे दमा और सांस की बीमारी से बचाओ “” एवं फैक्ट्री के प्रदूषण को खत्म करो… इन बच्चों की प्रार्थना में मोहल्लेवासियों की भी उपस्थिति रही जिसमें जय यादव,राहुल श्रीवास,विनोद साहू,दुर्गेश यादव,राजेश निषाद,कौशल सिंह ठाकुर,तुषार कन्नौजिया,मोनू प्रधान,गुलशन साव,मनीष मेहर,नानू यादव,अनिल निषाद,विशाल निषाद,दिव्यांशु ,जय सिंह,चंद्रशेखर,नीलकंठ साहू आदि बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति रही।


रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि सात बिंदुओं को लेकर चरणबद्ध चल रहे प्रत्येक मंगलवार को रायगढ़ के अलग-अलग स्थान के श्री हनुमान मंदिरों में संकट मोचन हनुमान जी की चालीसा का पाठ और प्रार्थना कार्यक्रम निरंतर है और जो जनता के लिय किसी भी तरह रायगढ़ को सड़क दुर्घटना,प्रदूषण, बेरोजगारी,महंगी शिक्षा, अवस्थित सरकारी अस्पताल, गंदे पेयजल, अव्यवस्थित भवनों जो खंडहर में बदलते सरकारी कॉलेज और स्कूलों से निजात दिलवाने के लिए प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments