स्टेट टॉपर अहसन अली का ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने किया सम्मान बढ़ाया हौसला …पुनर्मूल्यांकन के बाद मारी छलांग …8 वे से पहुंचे टॉप पर
रायगढ़. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित 10 वी बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट में 8 वे स्थान हासिल करने वाले रायगढ़ जिले के पी एम श्री उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल घरघोड़ा के छात्र अहसन अली अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नही थे. उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर मे पुनर्मूल्यांकन आवेदन जमा किया. पुनर्मूल्यांकन का परीक्षा परिणाम अहसन अली के पक्ष में आया, कुल प्राप्तांक में 7 अंकों की बढ़ोतरी हुई. जहाँ अहसन अली को मुख्य परीक्षा परिणाम में 600 मे से 587 अंक प्राप्त हुए थे. पुनर्मुल्यांकन परीक्षा परिणाम में 600 मे से 594 अंक प्राप्त हुए और वे मेरिट के आठवें स्थान से छलांग लगाकर प्रथम स्थान पर पहुंच गए. स्टेट टॉपर बनाकर अहसन अली ने ना सिर्फ घरघोड़ा को वरन रायगढ़ जिला को गौरवान्वित किया है. उनके इस उपलब्धि पर उनके गुरुजनों इष्टमित्रों ने बधाई दी है. वही रायगढ़ की सामाजिक संस्था गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने घरघोड़ा जाकर अहसन अली का सम्मान कर उन्हें मुबारकबाद दिया. सम्मान कार्यक्रम गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन के सदर शेख कलीमुल्लाह, अयूब अली, एडवोकेट मोहम्मद वली, अरशद वारसी, मोहम्मद आदिल के अलावा मोहम्मद सफी कुरैशी साहब पुर्व सदर जामा मस्जिद घरघोड़ा, हैदर गौटिया, शकील अहमद ( पुर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ), उस्मान बेग,मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद रफीक
आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम मे हजरत मौलाना खुर्शीद नूरी साहब की भी उल्लेखनीय उपस्थित रही. इस मौके पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के सदर शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि मुस्लिम समाज रायगढ़ जिला से पहली बार किसी मुस्लिम छात्र ने छत्तीसगढ़ में टॉप किया है. इसके लिए अहसन अली के साथ-साथ उनके वालिद अहमद अली उनकी वालिदा मोहम्मदी कुरैशी और उनके स्कूल के पुर्व प्राचार्य जनाब संजय पंडा साहब व तमाम उस्ताद भी मुबारकबाद के हकदार है. उनकी हौंसला अफजाई और दुवाओ ने अहसन अली को इस मुकाम तक पहुंचाया है. हजरत मौलाना खुर्शीद नूरी ने कहा कि अहसन अली की कामयाबी से मुस्लिम समाज के बच्चों मे बेदारी आयेगी और तालीमी मेयार मे इजाफा होगा. हमारी दुआ है कि अहसन अली आने वाले समय में एक नेक इंसान बने, आगे की तालीमों में भी घरघोड़ा का, रायगढ़ जिला का और मुस्लिम समाज का नाम रोशन करें.उक्त जानकारी हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा दी गयी.

Recent Comments