Monday, October 12, 2026
Homeमनोरंजनपूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा की धरा पर किया रोशन..देशभर के प्रतिभागियों को पछाड़कर छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़ की बेटी स्मिधा रवानी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित नेशनल ब्रह्मा फेस्टिवल ऑफ डांस, म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स में स्मिधा ने कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रतिभागियों के बीच अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रतिभा और कला कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर स्मिधा ने केवल रायगढ़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

कथक की समृद्ध परंपरा के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखने वाले रायगढ़ घराने की विरासत को स्मिधा ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत कर दिया। उनकी भावपूर्ण अभिव्यक्ति, आकर्षक पद संचालन, लय-ताल पर मजबूत पकड़ और नृत्य की बारीकियों ने प्रतियोगिता में उनकी अलग पहचान बनाई। पुरी की सांस्कृतिक धरती पर रायगढ़ घराने की कला का परचम लहराकर स्मिधा ने यह साबित किया कि राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत आज भी नई पीढ़ी के कलाकारों के माध्यम से देशभर में अपनी छाप छोड़ रही है।

गुरु श्रीमती सोमा दास श्री नटराज कला केंद्र से प्रशिक्षण और नृत्य साधना से जुड़ी स्मिधा रवानी की इस उपलब्धि को शहर के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। भरत रवानी एवं रूपाली रवानी की सुपुत्री स्मिधा ने अपनी इस सफलता से रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाई दी है। इस उपलब्धि पर सलीम नियारिया, नीरज दीक्षित, राकेश शर्मा, ऋषी दुबे, कमलेश, कैरम क्लब संघ आदि ने बधाई दी है साथ ही उनकी उपलब्धि से शहर के कला प्रेमियों और नृत्य जगत में हर्ष का माहौल है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...

रेलवे महाप्रबंधक से ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधियों ने रेल सुविधाओं पर किया चर्चा …ट्रेनों की लेट लतीफी… टर्मिनल सहित रेल सुविधाओं की मांगो...

      रायगढ़. ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments