Wednesday, June 17, 2026
Homeकृषि और पर्यावरणखान खननधरमजयगढ़ की वेस्ट ऑफ बायसी खदान के लिए इंड सिनर्जी एकमात्र कंपनी...

धरमजयगढ़ की वेस्ट ऑफ बायसी खदान के लिए इंड सिनर्जी एकमात्र कंपनी है जिसने लगाई बोली 

 

रायगढ़।

कोयला मंत्रालय ने कमर्शियल माइनिंग के लिए नए कोल ब्लॉक्स की नीलामी शुरू की है। रायगढ़ जिले की दो खदानों के लिए छह कंपनियों ने बोली लगाई है। धरमजयगढ़ की वेस्ट ऑफ बायसी खदान के लिए इंड सिनर्जी एकमात्र कंपनी है जिसने बोली लगाई है।

कोयला मंत्रालय ने 11वें लॉट में 20 नई खदानों को रखा है, जिनमें से चार छत्तीसगढ़ में हैं। इनमें रायगढ़ जिले की बनई और भालुमुड़ा खदानें शामिल हैं। इसके अलावा दसवें राउंड से बची हुई सात माइंस भी अलग से रखी गई हैं।

बनई और भालुमुंडा कोल ब्लॉक के लिए पीसीआईएल पावर एंड होल्डिंग्स लिमिटेड, भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड, दामोदर वैली कॉर्पोरेशन, जिंदल पावर लिमिटेड और रायगढ़ नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने बोली लगाई है।

कोरबा के विजय सेंट्रल कोल ब्लॉक के लिए जय अंबे रोडलाइंस ने भी बिडिंग की है। सारडा एनर्जी ने भी मप्र के सेंदुरी कोल ब्लॉक के लिए बिड डाली है।

रायगढ़ जिले में पहले से आवंटित करीब आधा दर्जन कोल ब्लॉक प्रक्रिया में हैं, लेकिन अभी तक इनसे उत्पादन प्रारंभ नहीं हो सका है। अब देखना होगा कि इस बार की नीलामी में कौन सी कंपनियां सफल होती हैं।

RELATED ARTICLES

बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण — उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष …..थाने में प्रवेश से लेकर जेल...

    डिजिटल एविडेंस के आधार पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने रखा पुलिस का पक्ष, थाने का सीसीटीवी फुटेज किये साझा सीसीटीवी फुटेज में दिखा पुलिस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण के पूर्ण होने पर 19 जून को… रायगढ़ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं...

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण के पूर्ण होने पर 19 जून को... रायगढ़ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं...

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया और कहा ….कोरबा के भूविस्थापितों की आवाज संसद में उठाई जाएगी….मांगें हैं जायज : अमराराम

      कोरबा। कोरबा जिले के भू-विस्थापितों की मांगों को जायज ठहराते हुए माकपा के सांसद, अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष और पार्टी केे पोलिट...

एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान ..समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने….. बालिकाओं को आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर...

    एनटीपीसी लारा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बालिकायों का व्यक्तित्व विकास के लिए पिछले 5 वर्षों से बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम आयोजन किया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments