Tuesday, April 21, 2026
Homeआम मुद्देबढ़ते प्रदूषण के बीच महाजेंकों की कोयला खदान के लिए पुलिस प्रशासन...

बढ़ते प्रदूषण के बीच महाजेंकों की कोयला खदान के लिए पुलिस प्रशासन के खौफ के साय तले अंधाधुंध पेड़ों की कटाई …. युवा कांग्रेस का काली पट्टी और हाथो में पौधे लिए विरोध प्रदर्शन 

 

 

रायगढ़।

 

कोयला खदान के लिए पेड़ों की कटाई का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। जिले में हो रहे अंधाधुंध पेड़ों की कटाई और औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ आज युवा कांग्रेस जंगी प्रदर्शन करने जा रही है।
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस राकेश पांडेय के आव्हान पर आज बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हो कर पेड़ों की कटाई के खिलाफ हुंकार भरेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और पेड़ो की कटाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। तमनार के मुड़ागाव में महाजेंकों की ठेका कम्पनी अडानी इंटरप्राइजेस के द्वारा जिस तरह से पुलिस और प्रशासन के खौफ के साय तले हरे भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर दी गई इससे ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों के समर्थन में पूरी कांग्रेस सड़क पर उतर आई है।
युवा कांग्रेस आज बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों की कटाई को लेकर काली पट्टी पहनकर हाथों में पौधे लिए हुए प्रदर्शन करने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से युवा कांग्रेसियों के द्वारा काली पट्टी पहनकर हाथों में पौधे लेकर विरोध में उतरेंगे।

RELATED ARTICLES

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला भाजपा की मंशा पर सवाल परिसीमन के बहाने टाल रही लागू करना….. कांग्रेस की प्रेस वार्ता… कहा महिला...

    रायगढ़। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने सोमवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता...

नवीन जिंदल के बाद, किरण बेदी वेदांता चेयरमैन के समर्थन में आईं, वेदांता को बताया ‘राष्ट्रीय संपत्ति’… पूर्व उपराज्यपाल एवं IPS अधिकारी किरण बेदी...

  *- नवीन जिंदल ने बेबुनियाद एफआईआर के खिलाफ CII, FICCI और अन्य संगठनों से आवाज उठाने का किया था आग्रह* -*23 मृतकों के परिजनों को...

पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के हुए एक वर्ष एकजुट होकर पेंशनर्स के हक़ के लिए बुलंद हुई आवाज… स्थापना दिवस पर कई अहम मांगें...

  रायगढ़। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments