Tuesday, June 16, 2026
Homeखबर हटकेमक्का मदीना से हज कर हाजियों की वापसी पर समाज के लोगों...

मक्का मदीना से हज कर हाजियों की वापसी पर समाज के लोगों ने किया इस्तकबाल दी बधाई ….40 दिनों बाद अपनों को देख खिले चेहरे

 

 

 

 

रायगढ़।

हज के मुकद्दस सफर से हाजियों की बुधवार को घर वापसी हुई। हमसफर एक्सप्रेस से शहर पहुंचाने पर मुस्लिम समाज के द्वारा रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। फूल मालाओं से इस्तकबाल कर हज की बधाई दी गई।

मुसलमानो के पवित्र स्थल मक्का मदीना से 40 दिनों की हज के अराकान पूरे करने के बाद 2 जुलाई को घर वापसी हुई। हज से वापसी पर रेलवे स्टेशन में हाजियों के परिजनों सहित मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। ट्रेन से उतरते ही उनके स्वागत के लिए लोग उमड़ पड़े।
हाजियों के आगमन पर परिवार और चाहने वालों में खुशी देखने को मिला। हज यात्रा में जाना हर मुस्लिम का सपना होता है। मक्का मदीना सहित विभिन्न पाक पवित्र स्थल में पहुंचकर खुदा और पैगंबर ए इस्लाम की इबादत कर वतन और शहर में अमन शांति खुशहाली की दुवा भी की जाती है।


हज के दौरान 40 दिनों तक मक्का मदीना और आस पास के पवित्र स्थल पर हज के प्रक्रिया पूरी की जाती है। जो काफी कठिन मानी जाती है। शहर से हज ए सफर के बाद हाजी शेख मोहम्मद मेराज और उनकी अहलिया,
हज्जन रूखसाना बेगम व बड़ी बहन, हज्जन निगार नाज, हाजी मोहम्मद अमजद वली व उनकी वालिदा, हज्जन सादिका खातून, हज्जन कनीज़ फातिमा का इस्तकबाल कर उन्हें बधाई दी गई। इस दौरान हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान, हाजी शेख कालीमुल्लाह, हाजी गुलाम रसूल खान, हाजी शहजादा, सलीम खान,हाजी आरिफ, हाजी अब्दुल्लाह साबरी, मुबारक अली, मोहम्मद अबरार, यावर साबरी, मोहम्मद नदीम, अफजल खान, असलम खान, मोहम्मद सरफराज, शमशाद अहमद, इनायत खान, मो. ताज खान, असलम हुसैन, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अल्ताफ सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया और कहा ….कोरबा के भूविस्थापितों की आवाज संसद में उठाई जाएगी….मांगें हैं जायज : अमराराम

      कोरबा। कोरबा जिले के भू-विस्थापितों की मांगों को जायज ठहराते हुए माकपा के सांसद, अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष और पार्टी केे पोलिट...

एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान ..समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने….. बालिकाओं को आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर...

    एनटीपीसी लारा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बालिकायों का व्यक्तित्व विकास के लिए पिछले 5 वर्षों से बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम आयोजन किया...

गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन ने गर्मी में पिलाया पानी व शरबत ….वर्षा ऋतु में वृहद वृक्षारोपण की है तैयारी… जन सरोकार के काम में...

  रायगढ़. ग्रीष्मकाल में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज की जरूरत होती है तो वह है ठंडा पानी है. आम नागरिकों को तपतपाते मौसम में...

भारती एयरटेल ने अफ्रीका स्टेक विलय के लिए मजबूत शेयरधारक समर्थन प्राप्त किया….निवेशकों का समर्थन मूल्य-संवर्धक एवं सुशासन-आधारित लेन-देन में दृढ़ विश्वास को पुष्ट...

    नई दिल्ली। भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments