Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देजनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने सुनाई अपनी...

जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने सुनाई अपनी समस्या …किसी ने कहा साहब इलाज के लिए ….यहां के ग्रामीणों ने गांव के दबंग द्वारा अवैध निर्माण कर ….कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 

 

 

रायगढ़, 7 जुलाई

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर चेम्बर-प्रतीक्षा कक्ष मेंं आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बारी-बारी से जिले के आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आवेदकों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा उपस्थित रही।
जनदर्शन में ग्राम-डोंगीतराई के महेन्द्र पटेल आयुष्मान कार्ड में इलाज सुविधा दिलाने संबंधी आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमलता पटेल को कैंसर की बीमारी है। पूर्व में आयुष्मान कार्ड से उसका कीमो नि:शुल्क में अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ के द्वारा किया गया है। लेकिन वर्तमान में हॉस्पिटल संचालक द्वारा आयुष्मान कार्ड से सुविधा उपलब्ध नहीं कराने की बात कही जा रही है। उन्होंने इलाज सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु निवेदन किया। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सीएमएचओ को आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए संबंधित को ईलाज सहायता दिलाने के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम पंचायत संबलपुरी के किसान मुआवजा राशि दिलाए जाने संबंधी आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत संबलपुरी में वर्ष 2019-20 में सड़क चौड़ीकरण कार्य किया गया था, जिसमें प्रभावित किसानों का जमीन चौड़ीकरण में गया था। लेकिन सड़क चौड़ीकरण का मुआवजा राशि किसानों को आज पर्यन्त तक अप्राप्त है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने संबंधित एसडीएम को मौका-मुआयना करते हुए प्रकरण पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

वार्ड क्रमांक 3 श्याम नगर बंधनपारा के मोहल्लेवासी मार्ग को दुरूस्त कराये जाने के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 3 श्याम नगर के रास्ते में आवागमन को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी बरसात के समय तो मुश्किलें और भी बढ़ गई है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को बहुत तकलीफ हो रही है। वहीं किसी की तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाने ले जाने में काफी मुश्किल हो रही है। उन्होंने मार्ग को बनाए जाने संबंधी निवेदन किया। तहसील कापू के दिव्यांग श्री राकेश तिवारी भृत्य के पद पर नियुक्ति दिलाने जाने संबंधी आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। ऐसी स्थिति उन्हें कही ऑफिस में भृत्य की नौकरी मिल जाती तो उनके लिए अच्छा रहता। ग्राम जकेला के ग्रामवासी शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने संबंधी आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा राजस्व अभिलेखों में शासकीय मद की भूमि पर जबरन कब्जा कर उस पर निर्माण शुरू कर दिया गया है। जबकि उक्त भूमि पर पूर्वजों के समय से ग्रामवासियों के द्वारा अपने खेतों में जाने के लिए रास्ते के रूप में उपयोग किया जाता रहा है, ग्रामवासियों द्वारा उक्त अवैध निर्माण करने से मना करने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा गाली-गलौच कर मारपीट करने की धमकी दी जाती है। जिससे अप्रिय घटना घटने की संभावना है। इसी तरह जनदर्शन में आज पेंशन न मिलने, राशन कार्ड में त्रुटि, आवास योजना का लाभ दिलाए जाने संबंधी समस्या लेकर आए थे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने प्राप्त सभी आवेदनों पर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments