Tuesday, June 16, 2026
Homeखबर हटकेवारिस पाक के सलाना उर्स के मौके पर खानकाहे वारसिया में आयोजित...

वारिस पाक के सलाना उर्स के मौके पर खानकाहे वारसिया में आयोजित महफिले शमा में झूम उठे श्रोता…दो दिवसीय सलाना उर्स पाक का कुल की फातिहा के साथ हुआ संपन्न,

 

रायगढ़।

रायगढ़। चांदनी चौक स्थित खानकाहे वारसिया में सैय्यद हजरत वारिस पाक का 69 वा सालाना उर्स पूरे उत्साह और परंपरा के अनुसार मनाया गया। वारिस पाक के उर्स का पूरा आयोजन गुलाम सैय्यद रसूल शाह वारसी की जेरे सरपरस्ती में संपन्न हुआ। इस दौरान आयोजित महफीले शमा में सूफी कव्वाल मोइन ताज चिश्ती की कव्वाली में श्रोताओं को झूमने मजबूर कर दिया।


चांदनी चौक स्थित खानकाहे वारसिया में देवा शरीफ स्थित कुतुब आफताब अशरफुल आलेमीन और कौमी एकता के मिसाल सूफी संत वारिस पाक का सालाना उर्स पूरे हरसोल्लास के साथ मनाया गया।
चांदनी चौक रायगढ़ स्थित खानकाहे वारिसियाए हर हर्ष की भांति इस वर्ष भी वारिस पिया का उर्स शरीफ पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। वारिस पिया के चाहने वालों के द्वारा खानकाहे वारसिया में व्यापक पैमाने पर तैयारियां की गई थी। वारिस पिया के दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर खानकाह में पूरे रीति रिवाज के साथ उर्स शरीफ का आयोजन किया गया। गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर रायगढ़ सहित जशपुर ओडिशा और आस पास के बड़ी संख्या में वारिस पिया के चाहने वाले पहुंचे थे। उर्स शरीफ का आयोजन गुश्ल शरीफ के साथ आरंभ हुआ और इस दौरान जिक्रे हल्का और समा ए महफिल और अंत में कुल की फातिहा के साथ सालाना उर्स संपन्न हुआ।

इस दौरान शमा ए महफिल को रोशन करने देश के मशहूर सूफी कव्वाल मोइन ताज चिश्ती पहुंचे थे। सूफी कव्वाल के शमा ने मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। खानकाह में आयोजित महफिले शमा में बड़ी संख्या में वारिस के चाहने वाले मौजूद रहे और महफिलें ए शमा का लुत्फ उठाया। इस दौरान यहां सिर्फ मुस्लिम संप्रदाय के ही नहीं वरन विभिन्न संप्रदाय और समुदाय के लोगों ने भी शिरकत किया।

इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन ब फैजे रूहानी बाबा हाजी हसरत अली शाह रह अलैहे व जेरे सरपरस्ती गुलाम सैय्यद रसूल शाह वारसी व जुमला अराकिने बज्मे वारिस के सहयोग से पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

 

RELATED ARTICLES

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया और कहा ….कोरबा के भूविस्थापितों की आवाज संसद में उठाई जाएगी….मांगें हैं जायज : अमराराम

      कोरबा। कोरबा जिले के भू-विस्थापितों की मांगों को जायज ठहराते हुए माकपा के सांसद, अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष और पार्टी केे पोलिट...

एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान ..समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने….. बालिकाओं को आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर...

    एनटीपीसी लारा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बालिकायों का व्यक्तित्व विकास के लिए पिछले 5 वर्षों से बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम आयोजन किया...

गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन ने गर्मी में पिलाया पानी व शरबत ….वर्षा ऋतु में वृहद वृक्षारोपण की है तैयारी… जन सरोकार के काम में...

  रायगढ़. ग्रीष्मकाल में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज की जरूरत होती है तो वह है ठंडा पानी है. आम नागरिकों को तपतपाते मौसम में...

भारती एयरटेल ने अफ्रीका स्टेक विलय के लिए मजबूत शेयरधारक समर्थन प्राप्त किया….निवेशकों का समर्थन मूल्य-संवर्धक एवं सुशासन-आधारित लेन-देन में दृढ़ विश्वास को पुष्ट...

    नई दिल्ली। भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments