Thursday, August 27, 2026
Homeआम मुद्देअनंत कॉलेज रायगढ़ में ‘व्यक्तित्व विकास’ पर विशेष सत्र का आयोजन ....उत्तम...

अनंत कॉलेज रायगढ़ में ‘व्यक्तित्व विकास’ पर विशेष सत्र का आयोजन ….उत्तम मेमोरियल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गोमती सिंह मुख्य वक्ता ने ये कहा …पढ़ें पूरी खबर

 

 

रायगढ़ ।

अनंत कॉलेज रायगढ़ में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ‘व्यक्तित्व विकास (Personality Development)’ विषय पर एक विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तम मेमोरियल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गोमती सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि को आईटी विभाग के होशलाल नायक सर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया। सत्र के दौरान डॉ. गोमती सिंह ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व, संचार, आत्मविश्वास, और कैरियर विकास से संबंधी महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारियाँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम में PGDCA, DCA, BCA, BA तथा B.Com लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया, जिससे सत्र अत्यंत संवादात्मक और प्रभावी रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। आईटी विभाग के  विवेक गुप्ता, होशलाल नायक,  रंजीत प्रजापति एवं अन्य शिक्षक चित्ररेखा,आंचल,दिपिका,सुधा,सिमरन, अश्विनी, हीरा, गुलशन और हसीना मैम ने कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कॉलेज की प्राचार्या सुश्री नम्रता जलछत्री ने कहा—
“ऐसे सत्र विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के निर्माण में अत्यंत सहायक होते हैं। हमारा उद्देश्य केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन एवं करियर चुनौतियों के लिए तैयार करना है।”

कॉलेज के डायरेक्टर आदरणीय श्री गौतम चौधरी ने कहा— “अनंत कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नई सीख का मंच प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि आज की कार्यशाला से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरणा और सकारात्मक दिशा मिली होगी।”
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, और विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

— अनंत कॉलेज, रायगढ़

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments