Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देयहां खरीदा गया जेम पोर्टल से एक टीवी 10 लाख का .......

यहां खरीदा गया जेम पोर्टल से एक टीवी 10 लाख का …. विक्रेता फर्म कोरिया जिले के बैकुंठपुर की …जग घोटाला के बाद स्मार्ट पढ़ाई के नाम पर स्मार्ट टीवी घोटाला … बाजार में यह डेढ़ लाख तक आसानी से उपलब्ध …जग घोटाले के बाद कमिश्नर अजाक विभाग में 5 स्मार्ट टीवी 50 लाख का …

 

 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के आदिवासी विकास विभाग से बड़ी खबर निकल कर आई है। जहां एक एक टीवी 9,99,500 रु की दर से 5 नग टीवी 49,97,500 रु में खरीदी का मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके पहले जग खरीदी का मामला खूब सुर्खियों में रहा। सोसल मीडिया में यह खूब वायरल हो रहा है जग के बाद स्मार्ट टीवी खरीदी घोटाला सामने आ गया है। आदिवासी विकास विभाग में स्मार्ट टीवी जिससे स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कराया जाना है। स्मार्ट पढ़ाई के लिए 5 नग सॉलिटेयर 86 इंच डिस्प्ले इंटरएक्टिव पैनल विथ सीपीयू की खरीदी का मामला सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया है।

दस्तावेजों से जाहिर होता है कि टीवी खरीदी जेम पोर्टल में माध्यम से खरीदी गई है। इसमें एक सॉलिटेयर 86 इंच डिस्प्ले इंटरएक्टिव पैनल विथ सीपीयू 3 ईयर वारंटी के साथ 5 नग की खरीदी की गई। और यह स्मार्ट पढ़ाई के नाम पर खरीदी गई। जिसमे प्रत्येक की कीमत 9,99,500 रु की दर से 5 नग 49, 97, 500 रु की खरीदी हुई।

सोसल में मीडिया में सेम उत्पाद सॉलिटेयर 86 इंच डिस्प्ले इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल विथ सीपीयू 3 ईयर वारंटी के साथ दो कोटेशन भी सोसल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिसमे एक कोटेशन में सॉलिटेयर 86 इंच डिस्प्ले इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल विथ सीपीयू 3 ईयर वारंटी की कीमत 1,59,990 रु और दूसरे कोटेशन में सेम उत्पाद की कीमत 1,45,000 रु उल्लेखित है। इससे जाहिर है की जिसे 9,99,500 रु की दर से खरीदी गई है बाजार 1,45,000 रु से 1,59,990 रु तक के बीच आसानी से अलग अलग कंपनियों को सेम उत्पाद मिल सकती है और बाजार में उपलब्ध है। और जेम पोर्टल से 999500 रु में खरीदी कर भ्रष्टाचार का एक नया आयाम पैदा किया है। जेम पोर्टल बिल के साथ कोटेशन भी सोसल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

कोरबा कोरिया सरगुजा क्षेत्र के कांग्रेसी इस मुद्दे को हांतो हात ले रही है और भाजपा राज में घोटालों को उजागर करते हुए हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। आज देर शाम एक सरगुजा कोरिया जिले के सोसल मीडिया में वायरल हुआ इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप भी मचा हुआ है। इधर कांग्रेस एक के बाद एक उजागर होते घोटाले को लेकर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। देखते ही देखते यह मामला हाई प्रोफाइल बन चुका है।

दस्तावेज के अनुसार जेम पोर्टल में 2 जनवरी 2825 को खरीदी तारीख अंकित है। आदिवासी विकास विभाग कमिश्नर कार्यालय अंबिकापुर सरगुजा के द्वारा खरीदी की गई। बेचने वाली फर्म कोरिया जिले की है। जेम पोर्टल रसीद के अनुसार विक्रेता फर्म Bagalamukhi Enterprises pvt, dinesh soni, Behind durga mandir, प्रेमाबाग रोड जामपारा, बैकुंठपुर, कोरिया छत्तीसगढ़ से खरीदी की गई है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments