Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देपर्यावरण प्रदूषणजन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल एक पौधा, एक जीवन का...

जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल एक पौधा, एक जीवन का दे रहे संदेश….रायगढ़ के गुलाम रहमान खान पिछले 16 वर्षों से मना रहे हैं हरित जन्मोत्सव…पौधों की देखभाल का भी लिया संकल्प

 

 

रायगढ़।
पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और धरती को हरा-भरा बनाने का जज्बा देखना हो, तो राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर जन्में गुलाम रहमान के लिए उनका जन्मदिन सिर्फ व्यक्तिगत खुशी का नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए चांदमारी हाई स्कूल में बीइओ संजय पटेल, शाला विकास समिति सहित स्कूल स्टाफ, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में पौध रोपण किया गया। सिंदूर पार्क में कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू आदि ने भी राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान को उनके जन्म दिवस के मौके पर बधाई दी।

वे पिछले 16 वर्षों से लगातार अपने जन्मदिन पर न केवल पौधारोपण कर रहे हैं, बल्कि एक सजग संरक्षक की तरह उनकी पूरी देखभाल भी करते हैं। उनके इस समर्पण का परिणाम है कि सर्किट हाउस, चांदमारी हाई स्कूल और पहाड़ मंदिर स्थित उम्मीद संस्था परिसर में उनके द्वारा रोपे गए नन्हे पौधे आज आकार ले चुके हैं।
गुलाम रहमान खान एक पौधा, एक जीवन की खूबसूरत सोच के साथ इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। बीते दो वर्षों से वे प्रधानमंत्री के एक पौधा माँ के नाम अभियान से न सिर्फ खुद जुड़े हैं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे हर वर्ष 5 पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने का संकल्प लेते हैं।

इसी कड़ी में आज 5 जून को अपने जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने चांदमारी स्थित स्कूल में अपने साथियों के साथ मिलकर गरिमामय ढंग से पौधारोपण किया गया साथ ही स्कूल परिसर की साफ सफाई भी हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण के लिए हम सब भी इस मुहिम का हिस्सा बनें और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी संतान की तरह देखभाल करने का संकल्प लें।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ने कहा कि जन्म दिवस और पर्यावरण दिवस के मौके पर स्कूल परिसर को पौध रोपण के लिए चुना गया यह सराहनीय कदम इससे स्कूल के बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधान पाठिका डॉक्टर मनीषा त्रिपाठी ने कहा कि शाला विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य गुलाम रहमान खान विद्यालय को लेकर हमेशा सजग रहने वाले व्यक्ति है और शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन जो स्कूल से जुड़ी होती है उसे पूरा करने में पूरा सहयोग होता है।

इस दौरान शाला विकास समिति की अध्यक्ष शोभा शर्मा, प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव, प्रेमलता चंदेल,निराकार पटेल, अंजलीका लाल,पूर्णिमा चौहान,
मेहरुन्निशा, अनिल यादव, पार्षद नवाब खान, पूर्व पार्षद श्रवण सिदार, अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष असलम खान, हाजी कलीमुल्लाह वारसी, गुरविंदर घई, रविंदर भाटिया, गणेश यादव पार्षद ज्योति यादव अनिल, प्रदीप खलखो, प्रदीप जायसवाल, राजेंद्र दास बैरागी, साहिल मनिहार, नियाज खान, सुमित मालाकार, सैय्यद शमशाद, राजा खान, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गुलाम रहमान खान कौहकुंडा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और एडलट्स उम्मीद घरौंदा भी पहुंचे थे। इस दौरान आशीष ताम्रकार सहित कई नेताओं की मौजूदगी रही।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments