Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देऔद्योगिक सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर चार उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई, जिंदल...

औद्योगिक सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर चार उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई, जिंदल पर ₹6.40 लाख का जुर्माना…. श्रम न्यायालय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रबंधकों को आरोपी बनाया… सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त रुख

 

 

रायगढ़। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग, रायगढ़ ने जिले में स्थापित कई उद्योगों में दुर्घटनाओं और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। उप संचालक राहुल पटेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल चार प्रकरणों में श्रम न्यायालय रायगढ़ के माध्यम से कार्रवाई की गई है, जबकि जिंदल के एक मामले में भारी आर्थिक दंड लगाया गया है।

जांच में पाया गया कि उद्योगों द्वारा कारखाना अधिनियम 1948, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 तथा सेवा शर्त विनियमन नियम 2008 के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया गया था।
पहले प्रकरण में मोहित कुमार मिश्रा, कारखाना प्रबंधक (मेसर्स एनआर इस्पात एंड पावर प्रा. लि.) पर धारा 72(2)(ए) और नियम 73(1) का उल्लंघन पाया गया। दूसरे मामले में विनय कुमार शर्मा, कारखाना प्रबंधक (सिंघल स्टील एवं पावर लि.) के खिलाफ धारा 72(2)(ए) और नियम 73(1) के तहत कार्रवाई की गई।
तीसरे मामले में प्रदीप कुमार एस. (सिंघल स्टील पावर लि.) पर धारा 72(2)(ए) और नियम 21(1)(4) के उल्लंघन का दोष सिद्ध हुआ। चौथे मामले में विनय कुमार शर्मा और अनुप कुमार दास पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम के नियम 44, 47 और 5(1) के तहत प्रकरण दर्ज हुआ।
सबसे बड़ी कार्रवाई में मेसर्स जिंदल स्टील लिमिटेड, नाहरपाली के कारखाना प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के उल्लंघन पर ₹6,40,000 का दंड श्रम न्यायालय द्वारा अधिरोपित किया गया है।
विभाग ने कहा है कि उद्योगों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर अब सख्त निगरानी और कठोर कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments