Wednesday, October 14, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजहाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद तमनार–बासनपाली पंचायतों की सक्रियता बरकरार ....कांग्रेस...

हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद तमनार–बासनपाली पंचायतों की सक्रियता बरकरार ….कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….. शासन के आदेश को बताया जनविरोधी

 

 

रायगढ़। राज्य शासन द्वारा हाल ही में ग्राम पंचायत तमनार एवं बासनपाली को नगर पंचायत का दर्जा देने तथा 7 सदस्यीय समन्वय समिति के गठन के आदेश के विरुद्ध दायर याचिका पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश दिए जाने के बाद स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। न्यायालय के आदेश के परिपालन के लिए दोनों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर आदेश की प्रति सौंपते हुए पंचायत कार्यों के पूर्ववत संचालन की मांग की गई।

शासन द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से तमनार एवं बासनपाली ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में विलय कर 7 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया था। इस निर्णय के विरोध में दोनों पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने शासन के आदेश पर स्थगन प्रदान कर दिया है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि दोनों पंचायतों में कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि निर्वाचित हैं, जिनका निर्वाचन लगभग एक वर्ष पूर्व ही हुआ है। ऐसे में उन्हें पद से हटाकर नगर पंचायत एवं समन्वय समिति का गठन करना सरासर गलत है। उन्होंने इसे जनादेश का अपमान करार दिया।

तमनार पंचायत की सरपंच गुलापी सिदार ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को आदेश की प्रति सौंपकर ग्राम पंचायत के कार्यों को पूर्ववत संचालित रखने की मांग की है।

वरिष्ठ कांग्रेसी विकास शर्मा ने भी इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि तमनार ब्लॉक आदिवासी क्षेत्र है, जहां इस प्रकार का निर्णय स्थानीय जनभावनाओं के विपरीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी पंचायत पदाधिकारियों के निर्णय के साथ खड़ी है।

कलेक्टर से मुलाकात करने गए प्रतिनिधिमंडल में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी विकास शर्मा, तमनार पंचायत की सरपंच गुलापी सिदार, बासनपाली की सरपंच सविता ठाकुर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रानी चौहान, शहर कांग्रेस महामंत्री रवि पांडेय, माणिक पटनायक, बसंत पटनायक, जगन्नाथ सिदार, अभिषेक शर्मा, बादल साहू, मंजू पटनायक, बबलू साहू सहित तमनार और बासनपाली के पंचगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद फिलहाल ग्राम पंचायतों के कार्य पूर्ववत संचालित रहेंगे जिससे स्थानीय प्रशासनिक गतिविधियों में स्थिरता बनी रहेगी।

RELATED ARTICLES

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...

रेलवे महाप्रबंधक से ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधियों ने रेल सुविधाओं पर किया चर्चा …ट्रेनों की लेट लतीफी… टर्मिनल सहित रेल सुविधाओं की मांगो...

      रायगढ़. ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments