Friday, November 27, 2026
Homeदेश दुनियाएयरटेल ने अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का किया विस्तार.....‘एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स’ का...

एयरटेल ने अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का किया विस्तार…..‘एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स’ का एक्सक्लूसिव लॉन्च,….एक्सक्लूसिव और विज्ञापन-मुक्त चैनल टॉम एंड जेरी, लूनी ट्यून्स और स्कूबी डू…59 रुपये की कीमत वाला यह चैनल अब सभी एयरटेल सेट-टॉप बॉक्स पर…

 

·

 

नई दिल्ली।  भारत की अग्रणी टेलीकॉम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक भारती एयरटेल ने आज “एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स” के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक एक्सक्लूसिव वैल्यू-ऐडेड सर्विस है, जिसे एयरटेल डिजिटल टीवी पर वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के सहयोग से पेश किया गया है। यह नया चैनल कार्टून नेटवर्क की कुछ सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय एनिमेटेड किरदारों को (फ्रेंचाइज़ को) एक मंच पर ला रहा है, जिससे सदाबहार कहानियों और पारिवारिक मनोरंजन के लिए एक खास प्लेटफॉर्म तैयार हुआ है।

एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स दर्शकों को टॉम एंड जेरी, द फ्लिंटस्टोन्स, लूनी ट्यून्स, स्कूबी डू, जॉनी ब्रावो सहित कई अन्य क्लासिक कार्टून की यादों को ताजा करेगा। यह चैनल उन दर्शकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो इन लोकप्रिय शोज़ को देखते हुए बड़े हुए हैं। यह चैनल परिवारों को यह मौका भी देता है कि वे नई पीढ़ी को उन एनिमेटेड कहानियों से रूबरू करा सकें, जो 90 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बनीं और आज भी उतनी ही लोकप्रिय हैं।

लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए, एयरटेल के डीटीएच बिजनेस हेड पुष्पिंदर सिंह गुजराल ने कहा, “एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स हमारे एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो में एक अनोखा आयाम जोड़ता है और ग्राहकों को उन प्रतिष्ठित कहानियों और किरदारों से दोबारा जुड़ने का अवसर देता है, जिन्हें आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। हमें खुशी है कि हम इस चैनल को अपने सभी डीटीएच और आईपीटीवी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे अनुभव अपने दर्शकों तक लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

59 रुपये प्रति माह की कीमत वाला यह विज्ञापन-मुक्त चैनल, चैनल नंबर 445 पर अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसे एक्सस्ट्रीम और आईपीटीवी जैसे कनेक्टेड सेट-टॉप बॉक्स के साथ-साथ नॉन-कनेक्टेड एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स पर भी देखा जा सकेगा। इसके लिए किसी अतिरिक्त उपकरण की आवश्यकता नहीं होगी और दर्शकों को बिना किसी रुकावट के मनोरंजन का अनुभव मिलेगा।

इस सहयोग पर बात करते हुए, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्जुन नौहवार ने कहा, “कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स उन किरदारों और कहानियों की स्थायी विरासत का उत्सव है, जो पीढ़ियों से दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही है। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में हमारा फोकस इन कहानियों को आज के दर्शकों के लिए प्रासंगिक और सुलभ बनाए रखने पर है। एयरटेल के साथ इस साझेदारी के जरिए हमें खुशी है कि हम इन प्रतिष्ठित क्लासिक्स को भारतीय दर्शकों तक एक नए और आसान फॉर्मेट में ला रहे हैं, जिससे लोग अपनी बचपन की यादों से दोबारा जुड़ सकें और नई पीढ़ी उन मूल कार्टून्स से परिचित हो सके, जिन्होंने वैश्विक पॉप कल्चर को आकार दिया।”

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ यह साझेदारी एयरटेल की लगातार बढ़ती वैल्यू-ऐडेड एंटरटेनमेंट सेवाओं की श्रृंखला में एक और अहम कदम है। यह एयरटेल की उच्च गुणवत्ता वाले, विशिष्ट और परिवार के अनुकूल कंटेंट उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘कार्टून नेटवर्क क्लासिक्स’ को एक एक्सक्लूसिव पेशकश के रूप में लॉन्च कर एयरटेल सभी

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments