Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देऊर्जा के साथ खेल भावना को भी बढ़ावा... एनटीपीसी लारा में “एनर्जी...

ऊर्जा के साथ खेल भावना को भी बढ़ावा… एनटीपीसी लारा में “एनर्जी कप 2026” का भव्य आगाज…..विद्युत उत्पादन के साथ सामाजिक सरोकारों में अग्रणी एनटीपीसी….खेल प्रतिभाओं को दे रहा राष्ट्रीय मंच

ऊर्जा के साथ खेल भावना को भी बढ़ावा… एनटीपीसी लारा में “एनर्जी कप 2026” का भव्य आगाज…..विद्युत उत्पादन के साथ सामाजिक सरोकारों में अग्रणी एनटीपीसी….खेल प्रतिभाओं को दे रहा राष्ट्रीय मंच

रायगढ़।
सिर्फ बिजली उत्पादन तक सीमित न रहकर सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभा रहा एनटीपीसी लारा एक बार फिर खेल प्रोत्साहन के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी निभाता नजर आया। “एनर्जी कप 2026” अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के जरिए संस्था ने यह संदेश दिया कि खेल और मनोरंजन भी समग्र विकास का अहम हिस्सा हैं।

एनटीपीसी लारा में 11 अप्रैल को “एनर्जी कप 2026” अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह और उमंग के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल संघ एवं जिला वॉलीबॉल संघ, रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका प्रायोजन एनटीपीसी लारा द्वारा किया गया है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह रहे। कार्यक्रम में श्री केशव चंद्र सिंघा रॉय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर जाकिर खान (HoHR), श्रीमती रेखा ठाकुर (अध्यक्ष, प्रेरिता महिला समिति) सहित समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्य, प्रतिभागी खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में हरियाणा स्पाइकर ने छत्तीसगढ़ पुलिस को हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिससे टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत हुई।


इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें जबलपुर रेलवे, प्रयागराज, एनटीपीसी लारा रायगढ़, रायपुर, हरियाणा स्पाइकर, भुवनेश्वर, गुजरात तथा छत्तीसगढ़ पुलिस शामिल हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
एनटीपीसी लारा का यह प्रयास न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments