Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेरायगढ़ में दिखा आस्था और सम्मान का अद्भुत संगम.... डॉ. भीमराव अंबेडकर...

रायगढ़ में दिखा आस्था और सम्मान का अद्भुत संगम…. डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन…. सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण…दीपोत्सव से रोशन हुआ अंबेडकर चौक….अंबेडकर जयंती पर रायगढ़ बना सामाजिक समरसता का केंद्र…. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया सामाजिक समर्पण

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक में श्रद्धापूर्वक मनाई गई जयंती,दीपोत्सव से जगमगाया अंबेडकर चौक परिसर

रायगढ़ । भारतीय संविधान के शिल्पकार, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रायगढ़ में विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।
बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “उनका मूलमंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ आज भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ने की शक्ति और प्रेरणा देता है।”


स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव का आयोजन
जयंती की पूर्व संध्या पर अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. वाई.के. शिन्दे और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा स्थल पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शाम को प्रतिमा स्थल पर भव्य ‘दीपोत्सव’ का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और प्रबुद्ध जनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रमुख जनों की उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर जीवर्धन चौहान, प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य सुभाष पांडे, अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार, अजा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. वाई.के. शिन्दे, जिला भाजपा मंत्री पावन अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम हुसैन और जूटमिल मंडल अध्यक्ष शैलेश माली उपस्थित रहे।


साथ ही कार्यक्रम में अनसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन कुर्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष सुषमा खलखो, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सह कोषाध्यक्ष बाल्मीकि सिंह चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री नियाज़ खान, अनुसूचित जाति मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष सचिन सारथी, जुटमिल अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोशन कुर्रे,उपाध्यक्ष संतोष चौहान , अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेन्द्र कुमार बघेल,बलबीर शर्मा, रमेश चौहान, संजय दास, शेरू खान, गिरधर बोरकर, त्रिनिशा चौहान, वंदना बौद्ध, सूरज मिरी, राजू कुर्रे, कौशलेश मिश्रा, रतिन्दर राय, शमिद गली, सतनाम सिंह, राकेश सिंह, जसविंदर सिंह, सुजीत लहरे, दीपक दास, अमन, जयदत्ता, संदीप सिंह क्षत्री, रंजु संजय नीलम, प्रकाश आहुजा, खगेश मिरी, मनोज शर्मा,लकी देवांगन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments