Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ मेडिकल कॉलेज में संभावित इन्फ्लूएंजा के खतरे को लेकर मॉकड्रिल ....चिकित्सा...

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में संभावित इन्फ्लूएंजा के खतरे को लेकर मॉकड्रिल ….चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार में एक उपलब्धि …

 

रायगढ़/11 सितंबर

इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। बीमारी से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को मॉकड्रिल कर अस्पताल की क्षमता, दवाइयों की उपलब्धता समेत अन्य सुविधाओं को परखा गया ।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ , (छ.ग.) में संभावित इन्फ्लूएंजा के खतरे और आपात स्थिति से निपटने को लेकर 11 सितंबर गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान इन्फ्लूएंजा से संक्रमित डमी मरीज को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। मरीज़ को एम्बुलेंस से उतार कर पीपीई किट पहने स्वस्थ कर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त स्ट्रेचर में लेटाकर वर्तमान में चिन्हांकित आइसोलेशन वार्ड लेकर गये ,जहाँ पूर्व से मौजूद पीपीई किट लेस चिकित्सक , स्टाफ़ द्वारा सबसे पहले ऑक्सीमीटर से उक्त मरीज के ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई। फिर उसे ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड पर लिटाया गया।

ऑक्सीमीटर लगाने के साथ ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू की गई। वहीं वेंटिलेटर व मल्टीपैरामीटर ,वाइटल साइन मशीन के माध्यम से जांच व मॉनिटरिंग चिकित्सकों ने की।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नौ से ग्यारह सितंबर तक मॉकड्रिल करने का निर्देश दिया है।जिसमे मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय,सीएचसी, और पीएचसी में इन्फ्लूएंजा के बढ़ने की स्थिति में नियंत्रण के लिए सर्विलांस गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण की जांच की जाए।और अस्पतालों की बेड क्षमता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन से जुड़े आइसोलेशन बेड, आईसीयू बेड, व वेंटिलेटर से जुड़े बेडों की संख्या , नेबुलाइजर, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, पीपीई किट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ।

अस्पताल अधीक्षक डॉ एम.के.मिंज ने बताया वर्तमान में अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज काफी संख्या में इलाज के लिए आ रहे हैं। इसको देखते हुए शासन ने इंफ्लूएंजा से निपटने को लेकर अस्पतालों में की गई तैयारियों को मॉकड्रिल से परखने का आदेश जारी किया है। साथ ही कहा गया है कि सभी अस्पताल अधीक्षक,सीएस , सीएससी प्रभारी , पीएचसी प्रभारी अपने अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां पर क्या-क्या सुविधाएं हैं, इसको आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड़ करे ।

ऐसा होता है इसका लक्षण:
इंफ्लूएंजा एक वायरस है, इसकी चपेट में आने से मरीज को तेज बुखार आता है। साथ ही शरीर में काफी तेज दर्द होता हैं। गले में खराश , सर्दी और ख़ासी होती है। कभी-कभी उल्टियां भी होने लगती हैं। बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी चिकित्सालय में डॉक्टर से सलाह ले। डॉक्टर द्वारा इंफ्लूएंजा की पुष्टि होने पर परिवार के लोगों से अलग रहें। साथ ही ठंडी वस्तुओं का सेवन करने से भी बचें।
RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments