Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देऑनलाइन दवा व्यापार के खिलाफ रामानुजनगर में फूटा गुस्सा.....देशव्यापी बंद का दिखा...

ऑनलाइन दवा व्यापार के खिलाफ रामानुजनगर में फूटा गुस्सा…..देशव्यापी बंद का दिखा व्यापक असर सरकार की नीतियों के खिलाफ दवा कारोबारियों में भारी आक्रोश…. शत-प्रतिशत दुकानें बंद रख जताया विरोध

 

 

रामानुजनगर। सरकार की जनविरोधी नीतियों और बिना डॉक्टर के पर्ची के धड़ल्ले से चल रहे ऑनलाइन दवा कारोबार के खिलाफ देश भर के दवा व्यापारियों का आक्रोश देखने को मिला। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश केमिस्ट यूनियन के आह्वान पर सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक मुख्यालय में एकदिवसीय बंद का व्यापक और ऐतिहासिक असर देखने को मिला।

दवा कारोबारियों का साफ कहना है कि बिना डॉक्टर के पर्ची के ऑनलाइन दवा बेचना आम जनता के स्वास्थ्य के लिए घातक है, साथ ही सरकार की नीतियां देश के लाखों पारंपरिक दवा व्यापारियों के पेट पर लात मारने जैसी हैं। इस देशव्यापी महाबंद को रामानुजनगर और आसपास के क्षेत्रों में शत-प्रतिशत समर्थन मिला और दवा दुकानें पूरी तरह ठप रहीं।

सूरजपुर जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के निर्देशानुसार रामानुजनगर के ब्लॉक पदाधिकारियों आशीष जायसवाल, ऋषिकेश गुप्ता, मज़ाहिर अहमद सहित समस्त मेडिकल स्टोर संचालकों ने एकजुट होकर 20 मई को अपनी दुकानें पूर्णतः बंद रखीं। इस बंद के कारण आम जनता को दवाइयों के लिए थोड़ी दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ा। हालांकि, सूरजपुर जिला औषधि संघ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले ही कुछ इमरजेंसी संपर्क नंबर प्रेस को जारी कर दिए थे, ताकि किसी भी मरीज को जीवन रक्षक दवाइयों की किल्लत न हो और वे आपातकाल में दवाएं प्राप्त कर सकें।

दवा दुकानों की इस बेमियादी हड़ताल और बंद की गंभीरता को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग भी अलर्ट मोड पर रहा। आम जनता को भारी परेशानी से बचाने के लिए विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों को अनिवार्य रूप से खुले रखने के निर्देश दिए गए थे, ताकि लोगों को जरूरी दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकें।

दवा व्यवसायियों ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर अपनी आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि ऑनलाइन दवा व्यापार न केवल उनके पारंपरिक रोजगार को बर्बाद कर रहा है, बल्कि बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी से समाज में नशीली और गलत दवाइयों के दुरुपयोग का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। रामानुजनगर और श्रीनगर समेत पूरे इलाके के व्यापारियों ने अपनी दुकानें शत-प्रतिशत बंद रखकर इस महाबंद को पूरी तरह सफल बनाया और सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराया।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments