Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेसंस्कार स्कूल के छात्र की एक और बड़ी उपलब्धि .....स्विटजरलैंड में होने...

संस्कार स्कूल के छात्र की एक और बड़ी उपलब्धि …..स्विटजरलैंड में होने वाली  ईकोप्रेन्योरशिप पर कैम्प में होंगे शामिल ….पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में मार रहे बाजी 

 

 

 

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के सत्र 2024-25 के कक्षा 12वीं के छात्र सुबोध कुमार नायक पिता देवराज नायक का चयन स्विटजरलैंड के विलार्स-सुर-ओलोन स्थान के संस्था विलार्स इन्सटीट्यूट द्वारा किया गया है। संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सिस्टम लिडर्स की आने वाली पीढ़ी को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने स्थाई समाधान विकसित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन विलार्स-सुर-ओलोन नामक शहर में 3 से 9 अगस्त 2025 तक के लिए आयोजित होगा। यह कार्यक्रम विलार्स इंटेसिव ईकोप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित होगा। जिसमें प्रतिभागी परिवर्तनकारी शिक्षा मार्गदर्शन और व्यवहारिक सहयोग में संलग्र होने के लिए एकत्रित होंगे। इसमें शामिल विषय हैं-अभिजात वर्ग मेंटरशिप, अत्याधुनिक प्रणालीगत सोच, निवेशिक पीच के अवसर, प्रकृति के गहन अनुभवों पर चर्चा। यह गहन कार्यक्रम सीखने के साथ-साथ पुनर्योजी भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध युवाओं हेतु एक लॉंच पेड भी है।
विश्व के 30 प्रतिभागियों में हुआ चयन
मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि देवराज नायक के सुपुत्र सुबोध कुमार नायक प्रारंभ से ही बहुत ही मेघावी छात्र रहे। इस 7 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप के लिए सुबोध का ऑनलाईन चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। खुशी की बात यह है कि पूरे विश्व से केवल 30 असाधारण युवाओं के लिए एक विश्वस्तरीय प्रोग्राम हेतु सुबोध का चयन किया गया है। सुबोध के चयन पर पिता देवराज नायक, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा सहित सभी टीचर्स एवं पालकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।
100 प्रतिशत स्कॉलरशिप मिली
प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि सुबोध कुमार नायक को इस विलार्स इंटेसिव ईकोप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। सुबोध कुमार ने अपनी क्षमता और काबिलियत का परिचय देते हुए भी चरणों को सफलतापूर्वक पार किया जिसके चलते विलार्स इन्सटीट्यूट ने पूरी स्कॉलरशिप प्रदान की है। यह परीक्षा 16 से 22 वर्ष के महत्वाकांक्षी इकोपे्रन्योर के लिए यह आयोजन रखा गया है। जिसमें अंग्रेजी में पारंगत होना आवश्यक है। यह स्कॉलरशिप 3500 डॉलर अर्थात 3 लाख भारतीय रूपये से अधिक की प्रदान की गई है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments