Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देसट्टा बाजी की वजह से एक और आत्महत्या कांड ने शहर को...

सट्टा बाजी की वजह से एक और आत्महत्या कांड ने शहर को झकझोरा …. न्याय की लड़ाई में सर्वसमाज से आगे आने की अपील …करण अग्रवाल ने क्यों कहा– अगर दबाव और प्रताड़ना के आरोपों में सच्चाई है तो चुप्पी नहीं एकजुटता ही पीड़ित परिवार को दिल सकता है न्याय

 

 

 

रायगढ़। बंदे अली फातमी कॉलोनी में युवक रोहन देवांगन की आत्महत्या की घटना ने शहर के लोगों को एक बार फिर से भीतर तक विचलित कर दिया है। इस घटना को लेकर श्यामभक्त करण अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह केवल एक परिवार का दुख नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

करण अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया और स्थानीय समाचारों के माध्यम से मिली जिसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। उनका कहना है कि यदि यह बात सही है कि कथित तौर पर सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के दबाव और तकादे से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया तो यह केवल एक व्यक्ति की त्रासदी नहीं बल्कि समाज के सामने खड़ा एक बड़ा सवाल है।

उन्होंने समाज से आगे आने की अपील करते हुए कहा कि न्याय तभी संभव है जब समाज एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हो। उनका मानना है कि कई बार भय और उदासीनता के कारण ऐसे मामलों में आवाज कमजोर पड़ जाती है जिससे सच्चाई सामने आने में देर होती है। इसी कारण उन्होंने खासकर देवांगन समाज सहित शहर के सभी वर्गों से अपील की कि वे खुलकर पीड़ित परिवार का साथ दें और निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग को मजबूत करें।

श्याम भक्त करण अग्रवाल ने यह भी याद दिलाया कि कुछ वर्ष पहले युवा कारोबारी मयंक मित्तल के आत्महत्या प्रकरण में सर्वसमाज की एकजुटता ने न्याय की लड़ाई को मजबूती दी थी। उनका कहना है कि जब समाज साथ खड़ा होता है तो पीड़ित परिवार को न केवल हिम्मत मिलती है बल्कि प्रशासन पर भी निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बनता है।

शहर में सट्टा की वजह से पुनः आत्म हत्या से जैसे घातक कदम उठाने की इस घटना को लेकर चर्चा तेज है और लोग पूरे मामले की सच्चाई सामने आने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments