Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देमोदी की गारंटी लागू करें सरकार-शेख कलीमुल्लाह,... विधान सभा चुनाव में भाजपा...

मोदी की गारंटी लागू करें सरकार-शेख कलीमुल्लाह,… विधान सभा चुनाव में भाजपा ने घोषणा पत्र में शासकीय सेवकों के लिए मोदी की गारंटी ..

 

 

रायगढ़.छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़ के संरक्षक व छ ग अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र मे मोदी की गारंटी के तहत उल्लेखित किया था कि सरकार बनने पर राज्य के शासकीय सेवको एवं पेंशनर्स को केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता दिया जाएगा एवं लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स को कर्मचारी के खाते में समायोजित किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में सरकार बने डेढ़ साल से अधिक हो गया है किंतु मोदी की गारंटी लागू नहीं की गई है. अभी भीराज्य सरकार के कर्मचारी एवं पेंशनरो को महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों से कम मिल रहा है यही वजह है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय रायपुर द्वारा मोदी गारंटी लागू करवाने के लिए,केंद्रीय कर्मचारियों के समान लंबित दो प्रतिशत मंहगाई भत्ता तथा 11 सूत्री मांगो के समर्थन में दिनांक 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ के सभी जिले तहसील विकासखंड मुख्यालय में भोजन अवकाश में प्रदर्शन एवं रैली का आयोजित कर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया जाना सुनिश्चित किया गया है. इसी तारताम्य में रायगढ़ जिला मुख्यालय के कर्मचारी अधिकारी भी दिनांक 16 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे मिनी स्टेडियम में प्रदर्शन रैली आयोजित कर अपने जायज हक़ के लिए आवाज बुलंद कर सरकार का ध्यान आकृष्ट करेगे. शेख कलीमुल्लाह ने सभी अधिकारीयो कर्मचारियों, पेंशनरो से धरना प्रदर्शन रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाने की अपील की है. इसके साथ ही साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि वे चुनावी वादा पर अमल करते हुए प्रदेश में मोदी की गारंटी को लागू करें.

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments