Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देछात्र ध्यान दें - पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि...

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं करने पर छात्र स्वयं होंगे जिम्मेदार

 

 

रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही है। इसी क्रम में प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते की जानकारी तुरंत अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, जिनकी छात्रवृत्ति आधार सीडिंग इनएक्टिव होने, बैंक खाता गलत दर्ज होने या बैंक खाता बंद होने के कारण प्राप्त नहीं हो पाई है।


सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अटकी हुई है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के कुछ विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बैंक खाता गलत या बंद होने के कारण जारी नहीं हो सकी है। ऐसे सभी विद्यार्थियों को अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से छात्रवृत्ति पोर्टल में सही बैंक खाते की जानकारी दर्ज कर 7 दिनों के भीतर त्रुटि सुधार करना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समयावधि के भीतर यदि विद्यार्थी अपने बैंक खाते की जानकारी में सुधार नहीं करते हैं और इसके कारण छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ (छात्रवृत्ति शाखा) अथवा छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर 8959699001 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments