Thursday, August 27, 2026
Homeखबर हटकेभारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 17 सितम्बर से 2...

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ….इन्होंने बताया सेवा ही संगठन” को चरितार्थ करते हुए कार्यक्रम ….क्या है उद्देश्य पढ़ें पूरी खबर

 

 

 

रायगढ़:-

भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक मूलमंत्र “सेवा ही संगठन” को चरितार्थ करते हुए आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन करने जा रही है। इस सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच बनाना, सेवा कार्यों को जन-आंदोलन का स्वरूप देना और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सेवा भावना को व्यवहार में लाना है।

सेवा पखवाड़ा के बारे में वृहद जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अवसर पर पूरे जिले में सेवा से जुड़े प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता जिलेभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, नेत्र जाँच एवं दवा वितरण कार्यक्रम वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम,गाँव-शहर की गलियों, तालाबों, सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान,गरीब, वंचित, निराश्रितों एवं जरूरतमंदों को सहयोग और सेवा,स्वावलंबन एवं कौशल विकास से जुड़े आयोजित किये जायेंगे। सेवा पखवाड़ा के लिए जिला स्तर पर टीम की भी घोषणा की गई है जिसमे जिला महामंत्री जतिन साव को जिला संयोजक एवम सह संयोजक के रूप में सनत नायक,गोकुल यादव,पावन अग्रवाल एवं रीना भगत को जिम्मेदारी दी गई है,इसके साथ ही 24 मंडलो के लिए अलग अलग पदाधिकारियों को मण्डल प्रभारी और मंडल संयोजक एवं सह संयोजक की भी जिम्मेदारी दी गई है।

जिला महामंत्री और कार्यक्रम के संयोजक जतिन साव ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सेवा पखवाड़ा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से आरंभ होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलेगा। इन 16 दिनों में प्रत्येक कार्यकर्ता समाज की सेवा में जुटेगा और संगठन के संकल्प “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को साकार रूप देगा। जिसके लिए 10 सितम्बर बुधवार को श्री भूपेन्द्र सवन्नी,अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ( क्रेड़ा ) पूर्व प्रदेश महामंत्री – भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़. के उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला भी आयोजित है।

जिला महामंत्री विकास केडिया ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों,सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस सेवा पखवाड़ा से जुड़कर न केवल समाज में योगदान दें बल्कि राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार भी बनें।

उक्त विज्ञप्ति जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल द्वारा जारी की गई।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments