Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देअदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों...

अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ …..मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की महत्वपूर्ण प्रगति

 

 

रायगढ़।

अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित दो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स (MHCU) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। संयंत्र के परिधीय क्षेत्र के 23 गाँवों और रेल लाइन क्षेत्र के 18 गाँवों सहित कुल 41 गाँवों में पहुँचकर MHCU टीम ने 36,525 ग्रामीणों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराईं।

ये मोबाइल यूनिट्स अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में हेल्पएज इंडिया द्वारा संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक यूनिट में एक MBBS डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक ड्राइवर और एक सोशल प्रोटेक्शन ऑफिसर शामिल हैं, जो निर्धारित रूट प्लान के अनुसार नियमित रूप से शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उपचार एवं परामर्श प्रदान करते हैं।

वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 1,137 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 36,525 लोग लाभान्वित हुए। इनमें 14,705 पुरुष, 16,471 महिलाएँ तथा बड़ी संख्या में बुजुर्ग मरीज शामिल थे। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जाँच और उपचार की सुविधा के अभाव में MHCU इन समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा साबित हुई है।

MHCU टीम ने वर्षभर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं सेवाएँ प्रदान कीं। इनमें 16,687 बीपी जाँच, 2,412 शुगर टेस्ट तथा 397 हीमोग्लोबिन परीक्षण शामिल हैं। टीम ने 89 घरों में जाकर असमर्थ एवं बुजुर्ग मरीजों को उनके घर पर ही दवाइयाँ और उपचार उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त, 162 स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों के माध्यम से 3,361 ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श दिया गया।

अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी। वर्षभर में चार स्कूल हेल्थ कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 316 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई। इन शिविरों से विशेष रूप से एनीमिया, त्वचा रोग और पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान में सहायता मिली।

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स का सर्वाधिक लाभ बुजुर्ग मरीजों को मिला, जिन्हें नियमित बीपी और शुगर मॉनिटरिंग, जोड़ों के दर्द का उपचार तथा दवाइयाँ आसानी से उनके गाँव में ही उपलब्ध हो सकीं। ग्राम छोटे भंडार के अशोक सिदार ने बताया कि एम्बुलेंस टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ और दवाइयाँ मिलने से उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है तथा गाँव में आयोजित जागरूकता सत्रों से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति समझ भी बढ़ी है।

इसी प्रकार, ग्राम गेजमुड़ा के प्रेम शंकर पटेल ने कहा कि पहले उन्हें बीपी और शुगर की जाँच के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते थे, लेकिन MHCU के आने से यह सुविधा अब गाँव में ही निःशुल्क उपलब्ध हो रही है।

अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है और MHCU टीम के सतत प्रयासों ने हजारों ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। फाउंडेशन ने आगे और अधिक गाँवों को इन सेवाओं से जोड़ने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह MHCU परियोजना आज ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार का एक प्रभावी और विश्वसनीय मॉडल बन चुकी है। इस पहल ने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दूरस्थ बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को सुदृढ़ किया है, जिससे ग्रामीण समुदायों में स्वास्थ्य परिणामों में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments