Thursday, August 27, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ में उद्योगों पर बड़ा प्रहार.. रूपनाथम स्टील पर 8 लाख, सुनील...

रायगढ़ में उद्योगों पर बड़ा प्रहार.. रूपनाथम स्टील पर 8 लाख, सुनील इस्पात पर 5.90 लाख, सिंघल स्टील पर 4.20 लाख जुर्माना …18.85 लाख का जुर्माना …इससे जाहिर होता है उद्योगों की मनमानी …औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की जांच में गंभीर खामियां उजागर…. श्रम न्यायालय का सख्त फैसला

 

रायगढ़। जिले में उद्योगों की मनमानी पर जोरदार कार्रवाई करते हुए औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने बड़ी जांच के बाद कई मामलों को श्रम न्यायालय में पहुंचाया, जहां सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स श्री रूपनाथम स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर 8,00,000 रुपये का सर्वाधिक जुर्माना ठोंका गया। इसके बाद मेसर्स सुनील इस्पात एंड पावर प्रा.लि. पर 5,90,000 रुपये और मेसर्स सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड पर 4,20,000 रुपये का भारी अर्थदंड लगाया गया है। उद्योगों पर इतने भारी भरकम जुर्माना बताता है कि इन उद्योगों पर मामली जुर्माना कोई मायने रखता है और उद्योग संचालन में इनकी मनमानी कितनी हद तक बढ़ गई है।

कार्यालय उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, रायगढ़ की जांच में सामने आया कि इन उद्योगों द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 के प्रावधानों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी, श्रमिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ और नियमों की अवहेलना प्रमुख खामियों में शामिल रही। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने आपराधिक प्रकरण श्रम न्यायालय में दायर किए। सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोषी पाए गए उद्योगों पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारी-भरकम जुर्माना लगाया। मेसर्स श्री रूपनाथम स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर 8,00,000 रुपये, मेसर्स सुनील इस्पात एंड पावर प्रा.लि. पर 5,90,000 रुपये और मेसर्स सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड पर 4,20,000 रुपये इनके अलावा मेसर्स श्याम इस्पात प्रा.लि. पर 50,000 रुपये तथा मेसर्स मां काली एलॉयज उद्योग प्रा.लि. पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इन पांच उद्योगों पर 18 लाख 85 हजार रु का जुर्माना ठोका गया है।

यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उद्योगों की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, यह भी सामने आता रहा है कि कई उद्योग जुर्माना भरने के बाद फिर से नियमों को ताक पर रख देते हैं, जिसके चलते ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति होती रहती है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की इस सख्त कार्रवाई को उद्योगों के लिए कड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments