Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ को मिला नया नेतृत्व .....असलम हुसैन को...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ को मिला नया नेतृत्व …..असलम हुसैन को मिली जिम्मेदारी …..लंबे समय से पार्टी और संगठन में सक्रिय भूमिका  …

 

 

रायगढ़।  जिले के सक्रिय, कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता असलम हुसैन को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला रायगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा की गई यह नियुक्ति संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे जिले में भाजपा की विचारधारा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

असलम हुसैन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहकर संगठन के लिए निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आम जनता, विशेषकर मुस्लिम समाज के बीच, भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया है।

उनकी सक्रियता, कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह अपेक्षा की जा रही है कि उनके नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ में संगठन का विस्तार होगा तथा समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा सशक्त रूप से पहुँचेगी।

इस नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है। सभी ने असलम हुसैन को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ करेंगे और संगठन को नई दिशा व गति प्रदान करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से असलम हुसैन को नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments