Sunday, July 5, 2026
Homeआम मुद्दे50 साल पुराने आपातकाल का रोना रोने वाली भाजपा पहले वर्तमान के...

50 साल पुराने आपातकाल का रोना रोने वाली भाजपा पहले वर्तमान के “अघोषित आपातकाल” का जवाब दे  शाखा यादव…..पूछा जिन लोगों को 50 साल पुराना इतिहास याद है देश की जनता की वर्तमान पीड़ा दिखाई क्यों नहीं देती …यह भी कहा हर बार आपातकाल की दुहाई दे देकर …

 

 

रायगढ़।भाजपा नेताओं द्वारा आपातकाल को लेकर किए गए प्रेसवार्ता और मशाल रैली पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जिन लोगों को 50 साल पुराना इतिहास याद है, उन्हें देश और प्रदेश की जनता की वर्तमान पीड़ा क्यों दिखाई नहीं देती? भाजपा हर साल आपातकाल की दुहाई देकर अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास करती है, जबकि आज देश में बढ़ती बेरोजगारी, बेलगाम महंगाई, किसानों की बदहाली, परीक्षाओं के पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी,घोटाले, सार्वजनिक संपत्तियों(उपक्रमों) की बिक्री, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते दबाव, भारतीय करेंसी (रुपया) का लगातार अवमूल्यन होना,सरकार की मनमानी,तानाशाही और विपक्ष की आवाज को दबाने जैसे गंभीर मुद्दों पर मौन है।

शाखा यादव ने कहा कि भाजपा को 50 साल पहले के आपातकाल की याद तो आती है लेकिन वह यह भूल जाती है कि आज देश में विपक्षी नेताओं के आवाज को लगातार क्यों दबाया जा रहा है? विपक्षी नेताओं पर चुनिंदा कार्रवाई,निर्वाचित राज्य सरकारों को अस्थिर करने के षड़यंत्र,सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है? सरकार की गलत नीतियों पर आलोचना करने वालों को देशद्रोही और राष्ट्रविरोधी बताने की प्रवृत्ति क्यों बढ़ी है? मीडिया का एक बड़ा वर्ग सत्ता के दबाव में क्यों दिखाई देता है? क्या यह लोकतंत्र की स्वस्थ स्थिति है? ये अघोषित आपातकाल नहीं तो क्या है?

शाखा यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग आज लोकतंत्र के सबसे बड़े रक्षक बनने का ढोंग कर रहे हैं, वही लोग संविधान बदलने की बातें करने वालों पर मौन रहते हैं। लोकतंत्र केवल भाषण देने से ही सुरक्षित नहीं हो जाता, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप विपक्ष की असहमति का सम्मान भी करना होता है

शाखा यादव ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक अध्याय था, जिसका जवाब जनता ने 1977 में चुनाव के माध्यम से दे दिया था। लेकिन भाजपा को यह भी याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता ही अंतिम निर्णायक होती है ,जनता का निर्णय ही सर्वोपरि होता है और जनता आज भी सरकारों का मूल्यांकन उनके काम से करती है, इतिहास के बहानेबाजी से नहीं।
भारतीय संविधान केवल किसी एक दल या विचारधारा की देन नहीं है,बल्कि करोड़ो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,संविधान निर्माताओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों के संघर्ष का परिणाम है,संविधान और लोकतंत्र पर किसी एक राजनीतिक दल का एकाधिकार नहीं हो सकता।

शाखा यादव ने कहा भाजपा यदि वास्तव में लोकतंत्र का सम्मान करती है तो उसे जनता के ज्वलंत समस्याओं का उचित समाधान करना चाहिए।
भाजपा,रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण, देशभर में बढ़ती बेरोजगारी,बेलगाम महंगाई,परीक्षा पेपर लीक,परीक्षा घोटाला, आयोध्या राम मंदिर चढ़ावा-चोरी जैसे अनेकों ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए बार-बार इतिहास की धूल झाड़कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास और अतीत की राजनीति कर रही है। रायगढ़ की जनता जानना चाहती है कि बढ़ते प्रदूषण, बेरोजगारी, महंगाई, प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था और किसानों के बीज व खाद की समस्याओं पर भाजपा के नेता कब प्रेस वार्ता करेंगे ?

शाखा यादव ने कांग्रेस की ओर से भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि वे इतिहास की किताबों से बाहर निकलकर वर्तमान की ज्वलंत समस्याओं की सच्चाई पर गौर करें । जनता को भाषण से गुमराह नहीं किया जा सकता, लोकतंत्र का सम्मान केवल भाषणों से नहीं बल्कि जनता की आवाज सुनने,विपक्ष का सम्मान करने,और संविधान की भावना के अनुरूप शासन चलाने से सिद्ध होता है।

RELATED ARTICLES

रायगढ़ में नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर 25 जुलाई को ….बोन एंड जॉइंट वेलनेस क्लिनिक एवं डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायगढ़...

  रायगढ़। बोन एंड जॉइंट वेलनेस क्लिनिक एवं डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायगढ़ तथा लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में 25...

संस्कार स्कूल में विदेश में कैरियर अवसर पर सेमीनार … इन्होंने कहा भले विदेशो में शिक्षा प्राप्त करें लेकिन सेवा देश की करें और...

    रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदेश में शिक्षा के मौके प्राप्त करने...

अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी..किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार..तीर्थयात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन के लिए मजबूत कनेक्टिविटी 

      भारती एयरटेल ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। इस पहल से क्षेत्र में तीर्थयात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और...

पोरडा–चिमटापानी परियोजना पर पहली बड़ी दस्तक ……. सर्वे रोकने की मांग को लेकर SDM घरघोड़ा को सौंपा विस्तृत ज्ञापन ….क्षेत्र के इस युवा नेता...

    घरघोड़ा/रायगढ़ रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत प्रस्तावित पोरडा–चिमटापानी कोल परियोजना को लेकर अब प्रभावित क्षेत्र में जनचर्चा तेज हो गई है। इस परियोजना के...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments