Friday, August 28, 2026
Homeखबर हटकेसंगठन को सशक्त बनाने भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान...

संगठन को सशक्त बनाने भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 14 मार्च से …. यहां से होगी शुरुवात और इन प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में होगा कार्यक्रम  …संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने

 

 

घरघोड़ा व मुगडेगा मंडल से होगी शुरुआत
• जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता रहेंगे अतिथि के तौर पर उपस्थित
•2 अप्रैल तक चलेंगे प्रशिक्षण शिविर

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 मार्च से 2 अप्रैल तक जिले के विभिन्न मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत मंडल स्तर पर लगभग 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मंडल के अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेकर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रशिक्षण महाअभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री विकास केडिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ 14 मार्च को घरघोड़ा एवं मुगडेगा मंडल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि घरघोड़ा एवं मुगडेगा मंडल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अतिथि के रूप में जिला प्रभारी  प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष  अरुण धर दीवान, पूर्व विधायक  विजय अग्रवाल एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य  गुरूपाल सिंह भल्ला उपस्थित रहेंगे।

साथ ही प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयों पर जिले के प्रमुख पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तथा उनके मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण अभियान संपन्न होगा।

श्री केडिया ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास, वैचारिक अनुष्ठान, संगठन की कार्य पद्धति, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, सोशल मीडिया एवं बूथ प्रबंधन, अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं उनके क्रियान्वयन तथा व्यवहारिक सत्र जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंडलों में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं संगठन द्वारा किए गए कार्यों की प्रदर्शन कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महापुरुषों के जीवन, विचार एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित प्रेरणादायी साहित्य के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पहले मंडल स्तर पर प्रशिक्षण, इसके बाद बूथ स्तर पर प्रशिक्षण, फिर जिला स्तरीय प्रशिक्षण तथा अंत में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता तक वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण पहुंच सके।

श्री केडिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें निरंतर प्रशिक्षण के माध्यम से वैचारिक रूप से सशक्त करना पार्टी की परंपरा रही है। इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यसंस्कृति और जनसेवा के मूल्यों से और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments