Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्दे500 एकड़ में प्रस्तावित चुना पत्थर खदान की जनसुनवाई  हुई स्थगित .......

500 एकड़ में प्रस्तावित चुना पत्थर खदान की जनसुनवाई  हुई स्थगित …. प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की आवाज पहुंची नौकरशाहों तक और फिर लिया ये फैसला …प्रभावित ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

 

 

सारंगढ़ /रायगढ़

सारंगढ़ क्षेत्र में खुलने वाले 500 एकड़ के विशाल क्षेत्र में चुना पत्थर खदान खुलने को लेकर विरोध के स्वर मुखर होने के बाद अंततः प्रशासन द्वारा पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए होने वाली जनसुनवाई को स्थगित करने का फैसला लिया और तत्संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। आदेश के जारी होने के बाद प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा फिलहाल तो राहत की सांस लिए। ग्रामीणों के साथ विधायक उत्तरी जांगड़े सहित अन्य  जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था जिसके परिणाम स्वरूप जनसुनवाई को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

मेसर्स ग्रीन सस्टेनेबल मैनुफैक्चरिंग प्रा० लि० ग्राम लालाधुरवा, जोगनीपाली, कपिस्दा सरसरा एवं धौराभाठा, तहसील सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रस्तावित चूनापत्थर (मुख्य खनिज) क्षमता 3654413.97 टन प्रतिवर्ष रकबा 200.902 हे0 के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई हुई स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपरिहार्य कारण से 24 सितंबर को होने वाली जन सुनवाई को स्थगित किया गया है।

मेसर्स ग्रीन सस्टेनेबल् मैनुफैक्चरिंग प्रा० लि० को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थित लालाधुरवा जोगनीपाली चूनापत्थर ब्लॉक कुल क्षेत्रफल 200.902 हेक्ट० क्षेत्र में प्रस्तावित चूनापत्थर (मुख्य खनिज) क्षमता 3654413.97 टन प्रतिवर्ष के पर्यावरणीय स्वीकृति लोक सुनवाई हेतु आवेदन किया गया है। उक्त लोक सनुवाई दिनांक 24.09.202 दिन बुधवार समय प्रातः 10.00 बजे स्थान मुडिभाटा स्थित गौठान कपिस्दा (ब) में नियत की गई है. उक्त लोक सुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments