Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ....इन...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और सौंपा ज्ञापन पत्र

 

 

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं रेल सेवाओं को लेकर प्रमुख मांगें रखीं।

चेंबर ने मांग की कि—

1. हजूर साहिब नांदेड–संतरागाछी एक्सप्रेस (12767/12768) का रायगढ़ में ठहराव दिया जाए।
2. रायगढ़–अयोध्या धाम के लिए सीधी ट्रेन कम से कम साप्ताहिक एक दिन चलाई जाए।
3. गोंडवाना एक्सप्रेस एवं हीराकुंड एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए।
4. रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्मों की संख्या बढ़ाई जाए।
5. बंद की गई प्रयागराज–विशाखापट्टनम ट्रेन (04159) का संचालन पुनः शुरू किया जाए, कम से कम साप्ताहिक एक दिन।
6. रायगढ़–कोरबा डीएमयू लोकल ट्रेन चलाई जाए।
7. तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस (17433) का रायगढ़ में ठहराव दिया जाए।
8. रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस को अनावश्यक विलंब एवं आउटर पर लंबे समय तक रोके जाने से बचाते हुए निर्धारित समय पर चलाया जाए।

चेंबर ने कहा कि इन मांगों से रायगढ़ के व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं आम यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर गोपी ठाकुर — अध्यक्ष रवि कटारे  महासचिव डोलनारायण देवांगन — कोषाध्यक्ष, संरक्षक  महेंद्र राजपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष  मनोज बेरिवाल,  रतिंदर राय, विमल अग्रवाल — रक्तवीर मनोहर छाबड़ा,  शारदा सिंह,  अंकार सिंह,  जुगर रंगरेज, केशव तलरेजा,  मुबश्शिर हुसैन एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

— छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रेलवे महाप्रबंधक से ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधियों ने रेल सुविधाओं पर किया चर्चा …ट्रेनों की लेट लतीफी… टर्मिनल सहित रेल सुविधाओं की मांगो...

      रायगढ़. ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments