Saturday, August 29, 2026
Homeखबर हटकेआत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के विषय को लेकर लैलूंगा विधानसभा का सम्मेलन...

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के विषय को लेकर लैलूंगा विधानसभा का सम्मेलन संपन्न ….योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे 

 

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी विधानसभा लैलूंगा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन का आयोजन रविवार को मंगलम भवन लैलूंगा में किया गया। सम्मेलन में जिले एवं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य मंचासीन अतिथियों में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,लोकसभा सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, जिले के ऊर्जावान अध्यक्ष अरुणधर दीवान,पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व विधायक सुनीति राठिया,जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार जिला भाजपा महामंत्री जतिन साव, एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी विनायक पटनायक सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा आत्मनिर्भरता ही नए भारत की पहचान सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता के मार्ग पर तेज़ी से अग्रसर है। स्थानीय संसाधन, कुटीर उद्योग, वन उत्पाद आधारित अर्थव्यवस्था और महिला स्व-सहायता समूह इस अभियान के प्रमुख आधार हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि जनजातीय समाज की परंपरा, कौशल और श्रमशक्ति आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक नींव है। लैलूंगा क्षेत्र कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प एवं कृषि आधारित आर्थिक विकास की नई दिशा तय करेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान जी ने कहा कि आत्मनिर्भर अभियान सिर्फ आर्थिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जन भागीदारी का विशाल संकल्प है।शक्ति केंद्र से बूथ तक और बूथ से प्रत्येक परिवार तक संगठन और समाज की सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।वोकल फार लोकल पर जोर देते हुए अध्यक्ष जी ने कहा कि एक समय भारत चीन युद्ध के समय देश मे खाद्य सामाग्री की कमी महसूस की गई लेकिन तात्कालिक प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के आवाह्न पर देश के नागरिकों ने एक वक्त का उपवास कर इस समस्या का सामना किया।इसके बाद पूरे देश में हरितक्रांति के माध्यम से खाद्यान्न उत्पादन के मामले में पूरे देश ने विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ी।कोरोनाकाल का याद दिलाते हुए अरुणधर दीवान दे बताया कि इस आपदा काल मे देश ने स्वम् का वैक्सीन निर्मित कर नागरिकों को राहत देते हुए विश्व के 128 देशों में वैक्सीन की सप्लाई कर करोड़ो लोगो का जान बचाया।

 

कार्यक्रम में लैलूंगा विधानसभा के भाजपा मंडलों के अध्यक्ष-महामंत्री,शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष,जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत प्रतिनिधि,सरपंच, पंच एवं महिला-युवा मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं हेतु भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का संचालन भास्कर बेहरा एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती शांता साय के द्वारा किया गया।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन ने लैलूंगा विधानसभा में संगठनात्मक सक्रियता एवं जनसहभागिता को अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दीपक सिदार,श्रीमती ज्योति भगत अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा,गोपाल अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती शांता भगत जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती रीना भगत जिला मंत्री भाजपा, जागेश सिदार अध्यक्ष जनपद पंचायत तमनार, श्रीमती स्नेहलता सिदार जिला मंत्री भाजपा,मनीष शर्मा,मनोज अग्रवाल,श्रीमती गीता बेहरा,कृष्णा जयसवाल,मनोज सत्पथी, कमल पटेल,सरोज बेहरा,रमेश होता,संजय पटेल,पारेश्वर प्रधान मंचासिन रहें।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने जारी की है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments