Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेकांग्रेस को मिली नई धार कर्मठ युवा नेता वसीम खान बने शहर...

कांग्रेस को मिली नई धार कर्मठ युवा नेता वसीम खान बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ….छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जारी सूची में 31 पदाधिकारियो में एक नाम …संघर्ष और सक्रियता का मिला पुरस्कार… संगठन को मजबूती देने एक बड़ी जिम्मेदारी 

 

 

रायगढ़।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जारी इस सूची में 31 नेताओं को संगठन की अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के सक्रिय और कर्मठ नेता वसीम खान को शहर जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार देखा जा रहा है।


वसीम खान लंबे समय से पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने जिला कांग्रेस में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद को भी बखूबी संभाला। पार्टी कार्यक्रमों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें एक जुझारू और भरोसेमंद कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया।
पार्टी और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, ईमानदारी और सतत संघर्ष को देखते हुए ही उन्हें महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया है तथा आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि वसीम खान वरिष्ठ नेता उमेश पटेल और जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नागेंद्र के करीबी माने जाते हैं, जिससे संगठनात्मक समन्वय और भी मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।
नवनियुक्त महामंत्री वसीम खान से अब शहर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय, आक्रामक व संगठित भूमिका की उम्मीद है। आगामी चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की दिशा में उनसे निर्णायक पहल की अपेक्षा की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि वसीम खान की सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव के दम पर रायगढ़ में कांग्रेस एक नई धार और मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी।
अपनी नियुक्ति पर वसीम खान ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सचिन पायलट जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक श्री उमेश नंदकुमार पटेल जी, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री नागेंद्र नेगी जी, जिला कांग्रेस पूर्व प अध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला जी, एवं जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री शाखा यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है उन्हें जो कांग्रेस पार्टी ने जिम्मेदारी दिया हैं उसे वह पुरे ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments