Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देचार माह से अटकी पेंशन राशि को लेकर कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे सौंपा...

चार माह से अटकी पेंशन राशि को लेकर कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे सौंपा ज्ञापन ….नगर निगम क्षेत्र के 7848 हितग्राही प्रभावित सरकार पर लापरवाही का आरोप ….वृद्ध, विधवा व दिव्यांग पेंशनधारियों को तत्काल भुगतान की मांग

 

 

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में पिछले चार माह से पेंशन राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र राशि जारी कराने की मांग की। केंद्र से राशि आवंटन नहीं होने के कारण हजारों हितग्राही परेशान हैं और उनके सामने रोजमर्रा के खर्चों का संकट खड़ा हो गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 7848 हितग्राही पेंशन से जुड़े हुए हैं। इनमें राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन (80 वर्ष से अधिक एवं 60 से 79 वर्ष आयु वर्ग) के 3804 हितग्राही, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 742, दिव्यांग पेंशन के 61, सुखद सहारा योजना के 1465, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1565 तथा मुख्यमंत्री पेंशन योजना के 211 हितग्राही शामिल हैं। चार माह से पेंशन राशि नहीं मिलने से इन सभी वर्गों के लोगों को गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में इस बात का भी आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को योजनाओं का अंश जारी नहीं किए जाने के कारण भुगतान बाधित है। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत परिवार के मुखिया की मृत्यु पर मिलने वाली 20 हजार रुपए की सहायता राशि भी प्रभावित बताई गई है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित राशि जारी कराने की मांग की है, ताकि जरूरतमंद वृद्ध, विधवा और दिव्यांग हितग्राहियों को राहत मिल सके।

कलेक्टर को समस्याओं से रूबरू कराने के दौरान जिला अध्यक्ष शाखा यादव, ग्रामीण अध्यक्ष नागेंद्र नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया , विकास ठेठवार, वसीम खान, विकास शर्मा, राकेश पांडेय प्रदेश पदाधिकारी, मुरारी भट्ट, दयाराम धुर्वे,आशीष चौबे, संजुक्ता सिंह, यशोदा कश्यप, बिनु बेगम, प्रवेश दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments