Thursday, June 11, 2026
Homeआम मुद्देभाजपा के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन...कहा षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन...

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन…कहा षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन को लूटा जा रहा ….बस्तर से लेकर हसदेव, तमनार तक कोयला के लिए जंगल कट गए …..कोयले के कारोबार में सत्ता के सरपरस्ती में कमीशन खोरी का आरोप….सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे को फंसाया …अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता मोर्चे पर ….

 

 

 

रायगढ़
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ ईडी की कार्यवाही पर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में मंगलवार 22 जुलाई को चक्काजाम किया। प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देश पर रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर ने संयुक्त रूप से रायगढ़ के कोतरा रोड में आर्थिक नाकेबंदी की। इस दौरान रायगढ़ के कोतरा रोड में लगभग 2 घंटे चक्का जाम रहा कांग्रेस के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल, लैलूंगा विधायक विद्यावति सिदार, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी सहित जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण के सभी वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और खरसिया, धरमजयगढ़ और लैलूँगा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना चाहते हैं। बस्तर में जंगल कट गए, तमनार में जंगल कट गए। षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन को लूटा जा रहा है। उमेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सरगुजा में पेड़ों की अवैध कटाई हो गई। हसदेव में जंगल कट गए। तमनार में जंगल कट गए। किसी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई। ये छत्तीसगढ़ की संपदा और जल-जंगल जमीन को बचाने की लड़ाई है। जिसे कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता लड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने कोयले के कारोबार में सत्ता के सरपरस्ती में कमीशन खोरी का आरोप लगाया है। साथ में उन्होंने कहा है कि राइस मिलर से भी 110 रुपए के हिसाब से कमीशन की उगाही की गई है । वित्त मंत्री के विकास के विजन पर उनके ही पार्टी के कार्यकर्ता सवाल खड़े कर रहे हैं सीएसआर और डीएमएफ की राशि का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है रायगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र में जहां के लोग उद्योग और कोयला खदान से प्रभावित हैं उन क्षेत्रों के विकास को रोककर रायगढ़ में कथित विकास कार्यों में डीएमएफ और सीएसआर राशि का बंदर बाट किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आते ही सभी मामलों की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस छात्र संगठन ने मोर्चा संभाला
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारेबाजी की। वहीं युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर ईडी और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते नज़र आए। आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं की संख्या दोपहर 2 बजे तक लगातार बढ़ती रही।

सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि यह आर्थिक नाकेबंदी प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को बेवजह फंसाया जा रहा है। आज देशभर में जो भी विपक्ष भाजपा के गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल में ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और फटकार लगाई है।

हर मामले में भाजपा सरकार विफल : नगेंद्र नेगी
जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने बताया कि पिछले 18 महीने के कार्यकाल में सरकार हर मामले में विफल हो गई है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा रोजगार और किसने की स्थिति पद से बदतर होती जा रही है और सरकार केवल उद्योगपतियों की इशारे पर काम कर रही है। सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज प्रदेश व्यापी आर्थिक नाकाबंदी का कार्यक्रम सफल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए मैं सभी कार्यकर्ता और कांग्रेस पार्टी के नेतागणों का आभार व्यक्त करता हूं।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments