Thursday, October 15, 2026
Homeखबर हटकेरायगढ़ में 19 मार्च से सजेगा एमएसपी कार्डिनल कप का क्रिकेट महाकुंभ...

रायगढ़ में 19 मार्च से सजेगा एमएसपी कार्डिनल कप का क्रिकेट महाकुंभ …..10 दिन.. 32 टीमें और फ्लड लाइट में रोमांच…..प्रशासन 11 बनाम पत्रकार 11 से होगा उद्घाटन…और भी रोमांच से भरपूर …जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

 

 

रायगढ़।

शहर का प्रतिष्ठित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट ‘एमएसपी कार्डिनल कप’ सीजन 9 आगामी 19 मार्च से स्थानीय स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर से आई 32 टीमें भाग लेंगी, जिसमें हर दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर होगी, जिसमें शुरुआती मैच 8-8 ओवर और सेमीफाइनल व फाइनल 12-12 ओवर के होंगे।

 

टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा। आयोजकों के अनुसार, इस बार मैदान की पिच, सजावट और प्रकाश व्यवस्था को पहले से अधिक बेहतर बनाया गया है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा अनुभव मिलेगा।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच तथा टूर्नामेंट के अंत में मैन ऑफ द सीरीज सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

आयोजन समिति ने दर्शकों के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं। मैच के दौरान ‘कैच पकड़ो, इनाम जीतो’ जैसे प्रतियोगिताओं के साथ भाग्यशाली दर्शकों को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे क्रिकेट प्रेमी घर बैठे मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।

आयोजकों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया है। पूरे परिसर में निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाएंगे और खिलाड़ियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना और टेनिस बॉल क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments