Thursday, July 16, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ में रसोई पर मंडराया खतरा.....कांग्रेस ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना....कालाबाजारी...

रायगढ़ में रसोई पर मंडराया खतरा…..कांग्रेस ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना….कालाबाजारी और आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल …वसीम खान का सीधा सवाल… साय सरकार की नाकामी और मोदी की विदेश नीति पर  गंभीर प्रश्न

 

 

रायगढ़। जिले में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की लगातार कमी से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें और बढ़ती कालाबाजारी के बीच जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के महामंत्री वसीम खान ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे आम जनता की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा बड़ा संकट बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।

रायगढ़ जिले में पिछले कई हफ़्तों से जारी घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के महामंत्री वसीम खान ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक कड़े बयान में,वसीम खान ने कहा कि यह संकट न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि केंद्र सरकार की गलत विदेश नीति और राज्य सरकार की जनता के प्रति उदासीनता का प्रत्यक्ष परिणाम है।

केंद्र की ‘विफल विदेश नीति’ ने भारतीय रसोई को किया प्रभावित: वसीम खान
प्रेस को जारी बयान में वसीम खान ने कहा, “आज देश में जो गैस संकट है, उसकी जड़ें केंद्र सरकार की अदूरदर्शी विदेश नीति में छिपी हैं। भारत अपनी जरूरत का 60% से ज्यादा LPG आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा मध्य पूर्व के देशों (जैसे सऊदी अरब, कतर) से आता है। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और संघर्षों के बीच, मोदी सरकार भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।”
उन्होंने आगे सवाल उठाया, “प्रधान मंत्री दुनिया भर में घूमने का दावा करते हैं, लेकिन जब देश के आम आदमी की रसोई की बात आती है, तो उनकी विदेश नीति ताश के पत्तों की तरह ढह जाती है। अंतरराष्ट्रीय संबंधों का उपयोग संकट के समय आपूर्ति बहाल रखने के लिए क्यों नहीं किया गया? केंद्र सरकार की गलत प्राथमिकताओं के कारण आज रायगढ़ की एक गृहणी को खाना बनाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।”


छत्तीसगढ़ सरकार बताए, जनता को राहत देने के लिए क्या किया?

राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जिला महामंत्री वसीम खान ने कहा, “प्रदेश में ‘सुशासन’ का दावा करने वाली विष्णुदेव साय सरकार इस गंभीर संकट पर मौन साधे बैठी है। रायगढ़ जिले की जनता गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से शाम तक लंबी लाइनों में लगने को मजबूर है।

ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद डिलीवरी के लिए हफ़्तों का इंतजार करना पड़ रहा हैl
वसीम खान ने सीधे छत्तीसगढ़ सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कालाबाजारी पर रोक क्यों नहीं? जिले में घरेलू सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। आम जनता को 1200 से 1500 रुपये तक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। प्रशासन मूकदर्शक क्यों बना है?
सप्लाई चैन की निगरानी कहाँ है?
राज्य सरकार को केंद्र और तेल कंपनियों से समन्वय कर जिले के लिए कोटा बढ़ाने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए था। इस दिशा में क्या ठोस कदम उठाए गए?

आम जनता को राहत का रोडमैप क्या है?
जब तक आपूर्ति सामान्य नहीं होती, तब तक गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए सरकार ने क्या वैकल्पिक व्यवस्था की है?

कांग्रेस पार्टी की मांग और चेतावनी
वसीम खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता को इस तरह असहाय नहीं छोड़ सकती। हम मांग करते हैं कि जिला प्रशासन तत्काल गैस एजेंसियों का स्टॉक ऑडिट कराए और कालाबाजारी करने वालों पर रासुका (NSA) जैसी कड़ी कार्रवाई करे।

राज्य सरकार केंद्र पर दबाव बनाकर रायगढ़ जिले के लिए गैस का कोटा तुरंत बढ़वाए।

 

RELATED ARTICLES

विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन

  विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन * 29 ग्राम पंचायतों के...

वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई रायगढ़िया कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़ / ​छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी और वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी, पद्म विभूषण डॉ....

इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की…………समाज सेवा के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए...

      कार्यक्रम के अन्तर्गत एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती जरूरतमंद मरीज अंजन सिंह को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह कार्यक्रम डॉ. मनोज...

जब व्यवस्था हुई बेबस, खंभे पर चढ़े पार्षद मनीष नायक- जनता की सुरक्षा के लिए खुद संभाली जिम्मेदारी…लंबे समय से खराब स्ट्रीट लाइटें नहीं...

        बरमकेला। नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड क्रमांक 08 स्थित हॉस्टल पारा बस्ती एवं चन्द्रपुर मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी थीं।...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments