रायगढ़। स्थानीय पंडित देवी प्रसाद दीक्षित चौक (गौशाला के पीछे, बैकुंठपुर) निवासी वयोवृद्ध श्रीमती त्रिवेणी दीक्षित (93 वर्ष) का निधन हो गया है। वे स्वर्गीय प्रेम नारायण दीक्षित की धर्मपत्नी थीं। और मंजुल दीक्षित की चाची थी। उनके निधन की खबर से स्थानीय क्षेत्र और दीक्षित परिवार के परिचितों में शोक की लहर है। दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा सोमवार की सुबह 11:00 बजे उनके निज निवास स्थान, पंडित देवी प्रसाद दीक्षित चौक, गौशाला के पीछे, बैकुंठपुर से कायाघाट मुक्तिधाम, रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी।
श्रीमती त्रिवेणी दीक्षित अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे अपने पुत्र अमिताभ (नीरज दीक्षित), भतीजे मंजुल दीक्षित व रवि दीक्षित, पुत्री एवं दामाद कल्पना बाजपेई व सुधीर बाजपेई, नाती निखिल बाजपेई, एवं पौत्र-पौत्रियों डॉ. सृष्टि दीक्षित गायकवाड़, मिताक्षरा, शिशिर, सच्ची, समी, निमेष सहित समस्त दीक्षित परिवार को शोकाकुल छोड़ कर परलोक गमन हो गईं।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल दीक्षित परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Recent Comments