Thursday, November 26, 2026
Homeआम मुद्देडिजिटल ढकोसलों और प्रशासनिक नाकामी ने किसानों को बना दिया है मुजरिम......प्रशासनिक...

डिजिटल ढकोसलों और प्रशासनिक नाकामी ने किसानों को बना दिया है मुजरिम……प्रशासनिक लापरवाही है या किसानों के हक पर सुनियोजित डाका…. तारेन्द्र डनसेना

 

 

रायगढ़(16 नवम्बर ) डिजिटल इंडिया के झूठे विज्ञापनों और सुशासन के खोखले दावों की पोल खोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने राज्य की भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार की अदूरदर्शी नीतियों और तकनीकी अराजकता के चलते छत्तीसगढ़ का अन्नदाता आज अपनी ही मेहनत का हक पाने के लिए दफ्तरों की ठोकरें खाने को मजबूर है।

 

तारेन्द्र डनसेना ने छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गए उस ज्ञापन का हवाला दिया, जिसमें प्रदेश के 33 जिलों में धान के रकबे में 7.61% यानी 2,51,799.33 हेक्टेयर का भारी-भरकम प्रारंभिक अंतर सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या किसानों के हक पर सुनियोजित डाका?

 

तारेन्द्र डनसेना द्वारा उठाए गए 4 गंभीर सवाल

 

(1) पोर्टल की गुलामी और डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) का मज़ाक—

 

सरकार ने किसानों को राहत देने के नाम पर ऐसा जटिल डिजिटल जाल बुन दिया है, जिसमें खसरों से लेकर फसल और रकबे तक हर जगह गलतियां भरी पड़ी हैं। इन सुधारों के लिए कोई पारदर्शी रास्ता न होना सरकार की नीयत पर बड़ा सवालिया निशान है।

 

(2) एग्रीस्टैक (AgriStack) और सर्वर का नाकारापन––

 

किसान पंजीयन, सत्यापन और अनुमोदन के अनगिनत प्रकरण महीनों से फाइलों और पोर्टलों के बीच फंसे हैं। अलग-अलग पोर्टलों के बीच डेटा का कोई तालमेल नहीं है, जिससे किसानों की फसल समितियों के डिस्प्ले पर शो ही नहीं हो रही है।

 

 

(3) धान रकबा विसंगति का संकट—-

 

किसान ने खेत में पसीना बहाकर कुछ और बोया है और सरकारी डिजिटल पोर्टल पर कुछ और ही रिकॉर्ड चमक रहा है। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण किसानों को अपना ही धान बेचने के लिए पंजीयन कराने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है।

 

 

(4) पटवारियों की हड़ताल और दोहरी मार—-

 

एक तरफ सर्वर और पोर्टल की बीमारियां किसानों को रुला रही हैं, तो दूसरी तरफ पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने राजस्व रिकॉर्ड और जमीनी सुधारों के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। ऐसे में किसान जाएं तो कहां जाएं ?

 

तारेन्द्र डनसेना ने कहा की सरकार ने कागजों पर डिजिटल क्रांति का ऐसा फरेब रचा है कि अन्नदाता उसी जाल में उलझकर रह गया है। ज़मीनी हकीकत यह है कि तकनीकी खामियों और गलत प्रविष्टियों के कारण किसानों को अपनी ही ज़मीन का वजूद साबित करने के लिए अधिकारियों के दरबार में गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। जब गिरदावरी फर्जी होगी, डिजिटल सर्वे कागजी होगा और पटवारी हड़ताल पर बैठे होंगे, तो किसानों की सुध लेने वाला कौन है ? क्या किसानों का हक मारना ही इस सरकार का नया सुशासन है ?

 

4 प्रमुख मांगे—–

 

(1) पटवारियों की हड़ताल का तत्काल समाधान निकाला जाए, ताकि ठप पड़े मैदानी कार्य पटरी पर लौट सकें।

 

(2) गिरदावरी, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे की तमाम तकनीकी खामियों को तुरंत दुरुस्त किया जाए।

 

(3) गलत प्रविष्टियों और रकबे के अंतर को सुधारने के लिए युद्धस्तर पर एक पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाई जाए, जिससे किसानों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

 

(4) धान खरीदी और पंजीयन के लिए किसानों को पर्याप्त समय दिया जाए, ताकि प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते राज्य का एक भी किसान अपनी मेहनत के हक से वंचित न रहे।

 

तारेन्द्र डनसेना ने कहा की सरकार को यह बात गाँठ बांध लेनी चाहिए कि किसान की खेती किसी दलाल या सरकारी सर्वर के भरोसे नहीं, बल्कि उसकी अपनी मेहनत, खून-पसीने और मिट्टी की खुशबू के भरोसे चलती है। डिजिटल इंडिया के झूठे नाम पर अन्नदाताओं को प्रताड़ित करना बंद कीजिए, वरना किसानों का यह आक्रोश सरकार की नींव हिलाकर रख दिया हे

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments