Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देप्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग की ढीली पकड़.... मिशनरी संस्थाएं नियमों को...

प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग की ढीली पकड़…. मिशनरी संस्थाएं नियमों को कर रहीं दरकिनार ….भीषण गर्मी में भी छोटे बच्चों पर परीक्षा का दबाव….. अभिभावकों में बढ़ा आक्रोश…NSUI छात्र संगठन ने खोला मोर्चा दी चेतावनी

रायगढ़।  निजी स्कूलों की मनमानी एक बार फिर सामने आई है, जहां शिक्षा विभाग की कमजोर निगरानी के चलते मिशनरी संस्थाओं द्वारा सरकारी नियम-कायदों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। ताजा मामला कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल का है जहां अधूरे पाठ्यक्रम के बावजूद छोटे बच्चों पर परीक्षा का दबाव बनाया जा रहा है जिससे अभिभावकों और छात्र संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला सचिव गौरव साव के नेतृत्व में आज जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा छोटे बच्चों पर थोपी जा रही परीक्षाओं का कड़ा विरोध किया गया।

NSUI ने आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। प्रेस को जारी बयान में जिला सचिव गौरव साव ने कहा, “एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर कार्मेल स्कूल प्रबंधन बिना पाठ्यक्रम (Syllabus) पूरा किए छोटे बच्चों पर ‘फास्ट टर्म’ परीक्षा का अनावश्यक दबाव बना रहा है। यह पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और अमानवीय है।”

प्रेस विज्ञप्ति के मुख्य बिंदु:

अधूरा कोर्स: बिना पढ़ाई पूरी कराए परीक्षा लेना शिक्षा के मानकों के खिलाफ है।

गर्मी का खतरा: भीषण गर्मी में परीक्षा आयोजित करने से बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

अभिभावकों में रोष: स्कूल के इस मनमाने फैसले से छात्र और अभिभावक मानसिक तनाव में हैं।

गौरव साव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर परीक्षाओं को निरस्त नहीं करवाया, तो NSUI छात्र हितों की रक्षा के लिए स्कूल का उग्र घेराव करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए स्कूल प्रशासन और संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से NSUI डिग्री कॉलेज बलराम गोंड, रोहित, हर्ष, विशाल, विनय, मोहित अन्य सदस्य शामिल थे और जागरूक अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में इस परीक्षा आयोजन को रद्द करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments