Saturday, August 29, 2026
Homeखबर हटकेअग्रज विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई...प्रेरक संदेशों के साथ सजी यादगार पलें.....सेजेस रायकेरा...

अग्रज विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई…प्रेरक संदेशों के साथ सजी यादगार पलें…..सेजेस रायकेरा में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के सीनियर्स के सम्मान में आयोजित किया समारोह

 

रायगढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, रायकेरा में कक्षा 12वीं के सीनियर विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य एस. के. कर्ण के नेतृत्व में प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।


समारोह के दौरान विद्यालय परिसर आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर नजर आया। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीन जीवन के संघर्ष, उपलब्धियाँ और यादगार पलों को साझा किया जिससे माहौल भावुक हो उठा।

प्राचार्य एस. के. कर्ण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि यदि सभी विद्यार्थी टॉप-10 में स्थान प्राप्त करते हैं तो प्रत्येक विद्यार्थी को उनकी ओर से 25,000 रु की नगद राशि प्रदान की जाएगी। इस घोषणा से विद्यार्थियों में लक्ष्य के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

इस अवसर पर सेजेस रायकेरा के पूर्व व्याख्याता एवं वर्तमान में सेजेस कोतरा में पदस्थ बीर सिंह ने विद्यालय से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के सपनों को सामने रखकर लक्ष्य निर्धारित करने और पूरी निष्ठा से परिश्रम करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा ही आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम का आकर्षण हितेश्वर निषाद एवं उत्तम नगेसिया द्वारा तबला और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत स्वागत गीत रहा जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11वीं की कु. तानिया साहू और कु. देवंती राठिया ने किया। समारोह की अध्यक्षता एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता रामकुमार पटेल ने की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफलता के लिए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, एकाग्रता और मेहनत आवश्यक है।

समारोह के अंत में विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। विद्यालय परिसर में भव्य टेंट और डीजे की व्यवस्था कर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

यह विदाई समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षक-शिक्षार्थी संबंधों, संस्कारों और भावनात्मक जुड़ाव की जीवंत अभिव्यक्ति बनकर सभी के स्मृति पटल पर अमिट छाप छोड़ गया।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी गण, शिक्षक गणों में श्रीमती अल्मा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, टिकेश कुमार प्रधान,दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, श्रीमती पद्मावती चेचाम,मुरलीधर साहू, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार की सहभागिता रही |

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments